
पश्चिम बंगाल में बीजेपी नेता का शव पेड़ से लटकते मिला, सुवेंदु बोले- टीएमसी के गुंडों ने हत्या की
AajTak
पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में बीजेपी नेता का शव पेड़ से लटकते मिला है. युवक के दोनों हाथ बंधे थे. घटना एक सरकारी स्कूल के परिसर की है. मौके पर पुलिस पहुंची तो लोगों ने हंगामा कर दिया. पुलिस का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है.
पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में BJP नेता का शव पेड़ से लटका मिला है. युवक के दोनों हाथ बंधे थे. घटना के बाद गांव वालों ने हंगामा कर दिया. मौके पर पुलिस पहुंची तो लोगों ने सरकारी वाहन को घेर लिया और विरोध-प्रदर्शन किया. पुलिस की गाड़ी में तोड़फोड़ की कोशिश की गई है.
घटना बांकुड़ा के गंगाजलघाटी थाना इलाके के निधिरामपुर गांव की है. जानकारी के मुताबिक, बुधवार सुबह एक स्कूल परिसर में BJP नेता दीपू मिश्रा का शव पेड़ से लटकता देखा गया. सूचना मिलने पर पुलिस जब पहुंची तो ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया और पुलिस की गाड़ी में तोड़फोड़ की कोशिश भी की. पुलिस सूत्रों के मुताबिक दीपू पिछले कई दिनों से घर से बाहर रह रहा था. एक दिन पहले ही घर लौटा था.
'पुलिस की गाड़ी में तोड़फोड़ की कोशिश'
सूत्रों का कहना है कि दीपू की मौत मामले में जांच की जरूरत है. दीपू का गांव में ही एक महिला से संपर्क था. पुलिस ने जब उस महिला को हिरासत में लेने की कोशिश की तो पुलिस की गाड़ी में तोड़फोड़ की कोशिश की गई. दीपू ने पंचायत चुनाव भी लड़ा था. स्थानीय BJP नेताओं का कहना है कि इसके पीछे राजनीतिक साजिश है. दीपू की हत्या की गई है.
'हत्या कर शव को पेड़ से लटकाया'
वहीं, नेता विपक्ष और बीजेपी लीडर सुवेंदु अधिकारी ने टीएमसी पर आरोप लगाए. उन्होंने कहा, टीएमसी के गुंडों ने दीपू मिश्रा की हत्या कर उनके हाथ बांधकर शव को पेड़ से लटका दिया है. अधिकारी ने कहा, दीपू ने निधिरामपुर से पंचायत चुनाव लड़ा था. ये सालतोरा विधानसभा क्षेत्र में आता है. टीएमसी के चोर और गुंडे दीपू की बढ़ती लोकप्रियता और भ्रष्टाचार के खिलाफ रुख को बर्दाश्त नहीं कर पा रहे थे.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










