
पश्चिम बंगाल: बीरभूम हिंसा की जांच के बीच मिला विस्फोटकों का जखीरा, 40 क्रूड बम बरामद
AajTak
पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के रामपुरहाट में 40 देसी बम बरामद किए गए हैं. बमों को चार बाल्टियों में छिपाकर एक निर्माणाधीन मकान के पिछले हिस्से में रखा गया था. मामले को लेकर बीरभूम के पुलिस अधीक्षक नागेंद्र नाथ त्रिपाठी का कहना है कि जांच पड़ताल जारी है.
पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के रामपुरहाट में 40 देसी बम बरामद किए गए हैं. बमों को चार बाल्टियों में छिपाकर एक निर्माणाधीन मकान के पिछले हिस्से में रखा गया था. मामले को लेकर बीरभूम के पुलिस अधीक्षक नागेंद्र नाथ त्रिपाठी का कहना है कि जांच पड़ताल जारी है.
पुलिस सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार से अब तक पूरे बीरभूम में कुल 170 देसी बम बरामद हुए हैं. आज रामपुरहाट के बोगटुई गांव से सटे मार्गराम में एक निर्माणाधीन इमारत से पुलिस ने कच्चे बम से भरी 4 और बाल्टी बरामद की, जिसमें करीब 40 बम थे. शुक्रवार को 5 बाल्टी कच्चे बम मारग्राम से ही बरामद हुए थे.
एक्शन मोड में CBI, 21 आरोपियों पर दंगे की धाराओं में दर्ज किया केस
पश्चिम बंगाल के बीरभूम हिंसा मामले में सीबीआई (CBI) एक्शन मोड में आ गई है. इस मामले में गिरफ्तार 21 आरोपियों के खिलाफ सीबीआई ने दंगे से जुड़ी धाराएं लगाई हैं. साथ ही जांच के लिए सीबीआई की फोरेंसिक टीम रामपुरहाट इलाके में पहुंच गई है. यहां सीबीआई की टीम मामले से संबंधित फाइलों और दस्तावेजों को अपने कब्जे में ले रही है.
बता दें कि बीरभूम जिले के बागतुई गांव में आठ लोगों को जिंदा जलाए जाने की घटना के बाद शुक्रवार को कलकत्ता हाईकोर्ट ने सीबीआई जांच के आदेश दिए थे. साथ ही हाईकोर्ट ने सीबीआई को आदेश दिया कि वो 7 अप्रैल तक अपनी प्रोग्रेस रिपोर्ट फाइल करे.
पुलिस ने 21 आरोपियों को किया है गिरफ्तार

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







