
पश्चिम बंगाल: बशीरहाट से TMC सांसद हाजी नूरुल इस्लाम का निधन, लीवर कैंसर से थे पीड़ित
AajTak
हाजी नूरुल इस्लाम पार्टी के गठन के तुरंत बाद जनवरी 1998 में तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए. वे 2003 से 2008 तक बहेरा ग्राम पंचायत समिति के सदस्य रहे और फिर 2008 में उत्तर 24 परगना जिला परिषद के सदस्य बने.
पश्चिम बंगाल के बशीरहाट से तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद हाजी नूरुल इस्लाम का बुधवार को 61 वर्ष की आयु में निधन हो गया. वे दिल्ली और कोलकाता के निजी अस्पतालों में लीवर कैंसर का इलाज करा रहे थे. बुधवार दोपहर अपने घर पर उनका निधन हो गया. उन्होंने बशीरहाट में भाजपा की रेखा पात्रा के खिलाफ चुनाव लड़ा और जीत हासिल की.
हाजी नूरुल इस्लाम पार्टी के गठन के तुरंत बाद जनवरी 1998 में तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए. वे 2003 से 2008 तक बहेरा ग्राम पंचायत समिति के सदस्य रहे और फिर 2008 में उत्तर 24 परगना जिला परिषद के सदस्य बने.
2009 में वे टीएमसी के टिकट पर बशीरहाट से सांसद चुने गए. हालांकि, 2014 में उनका निर्वाचन क्षेत्र बदलकर जंगीपुर कर दिया गया, जहां वे चुनाव हार गए 2016 में नूरुल इस्लाम उत्तर 24 परगना के हरोआ से विधायक चुने गए और 2021 के विधानसभा चुनाव में फिर से सीट जीती. उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की और अपनी बशीरहाट सीट को बड़े अंतर से एक बार फिर जीत लिया.
ममता ने जताया दुख हालांकि, हाल के महीनों में उनका स्वास्थ्य खराब हो गया और उन्हें कई बार अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उनके निधन पर दुख व्यक्त करते हुए अपने एक्स हैंडल पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं.
उन्होंने लिखा, 'मेरे सहयोगी और बशीरहाट के सांसद हाजी नूरुल इस्लाम के निधन से दुखी हूं. वह सुदूर सुंदरबन क्षेत्र के एक समर्पित सामाजिक कार्यकर्ता थे और उन्होंने इस पिछड़े क्षेत्र में गरीबों के उत्थान के लिए बहुत प्रयास किए. बशीरहाट के लोग उनके नेतृत्व को याद करेंगे. उनके परिवार, दोस्तों और सहयोगियों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं.
हाजी नूरुल इस्लाम का जन्म 11 नवंबर 1964 को बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में हुआ था. हाजी जरी का कारोबार करते थे. वह वर्ष 1998 में तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए. बहुत कम उम्र से ही हाजी का झुकाव राजनीति की ओर था.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










