
पश्चिम बंगाल: 'खालिस्तानी' टिप्पणी को लेकर गहराया विवाद, धरने पर बैठे सिख समुदाय के लोग, राज्यपाल को लिखी चिट्ठी
AajTak
भाजपा विधायक और पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी को लेकर सिख समुदाय लगातार प्रदर्शन कर रहा है. सुभेंदु अधिकारी और भाजपा नेताओं पर एक सिख आईपीएस अधिकारी को 'खालिस्तानी' कहने का आरोप लगा है.
कोलकाता में भाजपा मुख्यालय के बाहर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे सिख समुदाय के लोगों ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस को पत्र लिखकर खालिस्तानी टिप्पणी विवाद के संबंध में तत्काल दखल देने की मांग की है. सिख समुदाय के लोगों ने बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी के खिलाफ एक्शन लेने के लिए चुनाव आयोग को भी एक और पत्र भेजा है.
बंगाल के राज्यपाल को लिखे पत्र में सिख समुदाय के लोगों ने कहा कि हमने पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी द्वारा पगड़ी पहनने सहित सिख समुदाय की सांस्कृतिक और धार्मिक प्रथाओं को निशाना बनाने की बात कही है और सिख समुदाय को निशाना बनाने वाली अपमानजनक टिप्पणियों का जिक्र भी किया हैं.
यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में 19 अप्रैल को पहले फेज में 3 सीटों पर वोटिंग, 25,000 सुरक्षाकर्मी किए जाएंगे तैनात
राज्यपाल से की मांग
सिख समुदाय ने कहा कि इस मुद्दे का अभी तक हल नहीं हो सका है. हमारे समुदाय की गरिमा और सम्मान को लगातार कमजोर किया जा रहा है.'पत्र में लिखा गया है कि वे बंगाल के राज्यपाल से एक बार फिर हस्तक्षेप का अनुरोध करते हैं. पत्र में लिखा गया, "हमारी शिकायतों की गंभीरता और पश्चिम बंगाल के भीतर सांप्रदायिक सद्भाव पर उनके संभावित प्रभाव को देखते हुए, हम कृपया सुझाव देते हैं कि (यदि आपको यह उचित लगे) भारत सरकार के गृह विभाग को एक निर्देश जारी किया जाए."
आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल का संदेशखाली इन दिनों टीएमसी और बीजेपी के बीच राजनीति का अखाड़ा बना हुआ है. कुछ दिन पहले टीएमसी और बंगाल पुलिस की ओर से दावा किया गया था एक सिख आईपीएस अधिकारी को बीजेपी नेताओं ने खालिस्तानी कहा, जिसके बाद इस मामले ने तूल पकड़ लिया था.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










