
पश्चिम बंगाल: कोलकाता में लटकी मिली BJP कार्यकर्ता की लाश, हत्या का आरोप
AajTak
उत्तरी कोलकाता में बीजेपी नेता का बॉडी लटकी हुई मिली है. इस घटना के बाद बीजेपी ने हत्या का आरोप लगाया है. ये घटना उस समय हुई है जब गृहमंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल के दौरे पर हैं.
कोलकाता के चितपुर में एक बीजेपी कार्यकर्ता की डेड बॉडी लटकी हुई मिली है. भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता का नाम अर्जुन चौरसिया बताया जा रहा है. अर्जुन की बॉडी कोलकाता के कोसीपोर इलाके में लटकी हुई मिली है. हालांकि बीजेपी हत्या का दावा कर रही है. ये घटना उस समय सामने आई है, जब अमित शाह कोलकाता में हैं.
जानकारी के मुताबिक उत्तरी कोलकाता में मिला है. उत्तर कोलकाता के भाजपा अध्यक्ष कल्याण चौबे का दावा है कि भाजपा युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष, सक्रिय कार्यकर्ता की बॉडी आज सुबह लटकी हुई मिली है. उन्होंने कहा कि वह बहुत कुशल थे, हमने कल रात उनके नेतृत्व में 200 बाइक रैली आयोजित करने की योजना बनाई थी. लेकिन आज सुबह उन्हें घोष बागान रेल यार्ड में मृत पाया.
दरअसल, आज गृहमंत्री अमित शाह कोलकाता के दौरे पर जाने वाले हैं, इसी बीच बीजेपी लीडर की बॉडी मिलने का मामला सामने आया है. इसके बाद पुलिस हरकत में आ गई है.
हालांकि पश्चिम बंगाल में बीजेपी नेता की हत्या का पहला मामला नहीं है. इससे पहले नवंबर में पूर्व मिदनापुर जिले में बीजेपी कार्यकर्ता की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी. बीजेपी कार्यकर्ता का नाम शंभु माइती था. डेरिया दिघी क्षेत्र के नंटू प्रधान कॉलेज के पास केलेघई नदी के समीप शंभू को कुछ लोगों ने घायल हालत में देखा था. शंभू के बदन में जगह-जगह घाव के निशान थे. लेकिन जैसे ही उन्हें अस्पताल ले जाया गया तो वहां डॉक्टरों ने शंभू को मृत घोषित कर दिया था.(इनपुट-रितिक)

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










