
पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में चक्रवाती तूफान से 4 की मौत, 50 से अधिक घायल, CM ममता ने की मदद की घोषणा
AajTak
पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में चक्रवात, तूफान, बारिश और ओलावृष्टि की घटना में चार लोगों की जान चली गई और 50 से अधिक घायल हो गए. तूफान की वजह से कई पेड़ उखड़कर गिर गए. इसके अलावा कच्चे-पक्के मकानों के साथ-साथ खरी फसलों को भी काफी नुकसान पहुंचा है.
पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में चक्रवात, तूफान, बारिश और ओलावृष्टि की घटना में चार लोगों की जान चली गई और 50 से अधिक घायल हो गए. तूफान की वजह से कई पेड़ उखड़कर गिर गए. इसके अलावा कच्चे-पक्के मकानों के साथ-साथ खरी फसलों को भी काफी नुकसान पहुंचा है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मृतकों के लिए मुआवजे और घायलों को पूरी मदद और सहयोग देने की घोषणा की है. तूफानी हवाओं के कारण कई कच्चे मकान ढह गए हैं.
आंधी-तूफान का असर गुवाहाटी में स्थित गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर भी पड़ा. एयरपोर्ट पर पानी भर गया. एयरपोर्ट के अंदर पानी भरने से वहां दीवारों, छतों को भारी नुकसान पहुंचा है. भारी बारिश और तूफान के कारण पेड़ उखड़ने से टर्मिनल तक लोगों और ईंधन की आपूर्ति में बाधा आई. कई उड़ानों को भी डायवर्ट करना पड़ा.
पश्चिम बंगाल के सबसे अधिक प्रभावित इलाकों में बरनीश, बकाली, राजारहाट, जोरपाकडी, माधबडांगा और सप्तीबारी शामिल हैं. बारिश और तूफान को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि बचाव और राहत कार्य जारी हैं. इसके लिए नागरिक प्रशासन, पुलिस और आपदा प्रबंधन के कर्मियों को तैनात किया गया है. बनर्जी ने उन्हें आश्वासन देते हुए कहा कि वह प्रभावित परिवारों के साथ हैं.
ममता ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर लिखा, यह जानकर दुख हुआ कि आज दोपहर अचानक भारी बारिश और तूफानी हवाओं से जलपाईगुड़ी-मैनागुड़ी के कुछ इलाकों में भारी आपदा आई. इस आपदा में कुछ लोगों की जान चली गई, कई घायल हो गए. घर को क्षति पहुंची, पेड़ और बिजली के खंभे आदि उखड़ गए.
जिला और ब्लॉक प्रशासन, पुलिस, डीएमजी और क्यूआरटी टीमें आपदा प्रबंधन कार्यों में जुट गईं और राहत पहुँचाने का काम चल रहा है. प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है.
जिला प्रशासन मौत के मामले में परिजनों और घायलों को नियमानुसार और एमसीसी का पालन करते हुए मुआवजा देगा. मैं प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी हूं और मुझे यकीन है कि जिला प्रशासन बचाव और राहत प्रदान करने के लिए सभी उपाय करना जारी रखेगा.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










