
पश्चिम बंगाल: कूचबिहार में वाहन में करंट दौड़ने से 10 लोगों की मौत
AajTak
माथाभंगा के एडिशनल एसपी ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि ये जनरेटर (डीजे सिस्टम) की वायरिंग के कारण करंट फैला सकता है, जो वाहन के पिछले हिस्से में लगाया गया था.
पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में रविवार देर रात बड़ा हादसा हो गया. यहां यात्रियों को लेकर जलपेश जा रही एक पिकअप वैन में करंट दौड़ने से 10 लोगों की मौत हो गई. जबकि 16 लोग जख्मी हो गए. इन सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसे के बाद पिकअप का ड्राइवर फरार हो गया है.
न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, पिकअप वैन में 27 लोग सवार थे. इनमें 16 लोगों को जलपाईगुड़ी के अस्पताल रेफर कर दिया गया. जबकि 10 लोगों की जान गई है. पुलिस का कहना है कि घटना पिकअप वैन में डीजे सिस्टम के जेनरेटर की वायरिंग के कारण हो सकती है. उसी से पूरे वाहन में करंट फैला होगा.
घटना मेखलीगंज थाना क्षेत्र के धरला ब्रिज पर हुई. माताभंगा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित वर्मा ने बताया कि आज रात करीब 12 बजे पिकअप वैन में करंट दौड़ा और घटना हो गई. शुरुआती जांच से पता चल रहा है कि ये जेनरेटर (डीजे सिस्टम) की वायरिंग के कारण हो करंट फैला. इस वाहन में जेनरेटर पिछले हिस्से में लगाया गया था.
घायलों को चंगरबंधा के अस्पताल लाया गया. डॉक्टर्स ने 27 में से 16 लोगों को बेहतर इलाज के लिए जलपाईगुड़ी जिला अस्पताल रेफर किया. जबकि 10 लोगों को मृत घोषित कर दिया गया. पुलिस ने बताया कि सभी यात्री सीतलकुची थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं. परिजन को इस घटना की सूचना दे दी गई है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.








