
'पश्चिम बंगाल की सेंटा क्लॉज हैं ममता बनर्जी,' मंत्री फिरहाद हकीम ने CM की तारीफों के पुल बांधे
AajTak
पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री फिरहाद हकीम ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की जमकर तारीफ की है. हकीम ने कहा, क्रिसमस की सुबह या तो खिलौने या चॉकलेट गिफ्ट्स में दिए जाते थे. उस समय मैं सोचता था कि क्या सैंटा क्लॉज वास्तव में आते हैं.
पश्चिम बंगाल के मंत्री फिरहाद हकीम ने रविवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तारीफों के पुल बांधे. हकीम ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पश्चिम बंगाल की सैंटा क्लॉज बताया. उन्होंने कि ममता बंगाल की सेंटा क्लॉज हैं, जो पूरे साल राज्य के लोगों को विकास की पहल का उपहार देती हैं.
हाकिम को ममता बनर्जी का करीबी माना जाता है. उन्होंने कहा, जब हम बच्चे थे तो क्रिसमस की पूर्व संध्या पर सोचा करते थे कि सैंटा क्लॉज आएगा. क्रिसमस की सुबह खिलौने या चॉकलेट गिफ्ट्स में दिए जाते थे. उस समय मैं सोचता था कि क्या वाकई सैंटा क्लॉज आते हैं? अब मुझे एहसास हुआ कि सैंटा क्लॉज वास्तव में आता है.
'लड़कियों की शिक्षा जारी रखने में मदद करती हैं'
हकीम ने ममता बनर्जी की तारीफ करते हुए कहा, वो पश्चिम बंगाल की सैंटा क्लॉज हैं, जिन्होंने राज्य को सबकुछ दिया है. उन्होंने कहा, ममता बनर्जी हमारी अपनी सैंटा हैं, जो कन्याश्री योजना के जरिए जरूरतमंद माता-पिता को उनकी लड़कियों की शिक्षा जारी रखने में मदद करती हैं.
'बेटियों की शादी के लिए पैसे नहीं होते हैं तो...'
उन्होंने कहा, जब माता-पिता के पास अपनी बेटियों की शादी करने के लिए पैसे नहीं होते हैं तो वो परिवार की मदद के लिए रूपश्री कार्ड लेकर आती हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










