
पश्चिम बंगालः ममता बनर्जी को शत्रुघ्न सिन्हा ने बताया 'बाघिन', कहा- हम चुनाव जरूर जीतेंगे
AajTak
पश्चिम बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट पर 12 अप्रैल को चुनाव होना है. यहां से टीएमसी की ओर से शत्रुघ्न सिन्हा मैदान में हैं. उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी बाघिन हैं, हम चुनाव जरूर जीतेंगे.
पूर्व केंद्रीय मंत्री और मशहूर अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा को टीएमसी ने आसनसोल से लोकसभा उपचुनाव में उतारा है. इसके बाद शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि सीएम ममता सच्ची ऐतिहासिक नेता हैं, वह बाघिन है. मैं उनके निमंत्रण पर यहां से चुनाव लड़ रहा हूं. मुझे आसनसोल और पश्चिम बंगाल की जनता पर भरोसा है, हम जीतेंगे, न्याय जीतेगा.
इसके साथ ही शत्रुघ्न सिन्हा ने सवाल पूछते हुए कहा कि उनसे (भाजपा) पूछिए कि अगर काशी से चुनाव लड़ने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब बाहरी नहीं हैं, तो फिर मैं यहां से चुनाव लड़ने पर बाहरी कैसे हो सकता हूं.
बता दें कि बता दें कि बंगाल में एक लोकसभा और चार विधानसभा सीटों पर 12 अप्रैल को उपचुनाव होना है. इसमें बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट भी शामिल है, जो बाबुल सुप्रियो की वजह से खाली हुई है. पिछले साल बाबुल सुप्रियो ने अपनी लोकसभा सीट आसनसोल से इस्तीफा दे दिया था. बाद में उन्होंने बीजेपी छोड़ टीएमसी का दामन थाम लिया.
शत्रुघ्न सिन्हा 2019 में कांग्रेस के टिकट पर पटना साहिब से चुनाव लड़े, लेकिन वहां उन्हें हार का सामना करना पड़ा. इसके बाद पिछले बिहार विधानसभा चुनाव में बेटे को कांग्रेस से टिकट दिलवाया पर उन्हें भी हार झेलनी पड़ी.
कांग्रेस में रहते हुए लगातार मिली हार के बाद शत्रुघ्न सिन्हा ने टीएमसी का दामन थाम लिया. अब देखना है कि आसनसोल में शत्रुघ्न सिन्हा क्या कमाल करते हैं.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.








