
पश्चिम बंगालः नादिया रेप केस की बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने की CBI जांच की मांग, बोले- 'परिवार को बंगाल पुलिस पर भरोसा नहीं'
AajTak
नादिया में हुई नाबालिग लड़की की मौत के मामले में बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने सीबीआई जांच की मांग की है. साथ ही कहा कि इस मामले में ममता बनर्जी की टिप्पणी शर्मनाक है.
पश्चिम बंगाल के नादिया में हुई नाबालिग लड़की की मौत की घटना अब तूल पकड़ती जा रही है. बता दें कि इस घटना से सूबे की सियासत गरमा गई है. भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने इस केस में सीबीआई जांच की मांग की है. शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि नादिया रेप केस और हत्या के मामले में परिवार को बंगाल पुलिस पर भरोसा नहीं है. शुभेंदु ने कहा कि इस मामले में ममता बनर्जी ने जो टिप्पणी की थी वह भी शर्मनाक है.
बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि भाजपा पीड़ित परिवार को कानूनी मदद का आश्वासन देती है. परिवार को यहां की लोकल पुलिस पर भरोसा नहीं है. लिहाजा मामले की सीबीआई जांच करे.
बता दें कि पीड़ित लड़की की मौत 5 अप्रैल को हुई थी. इस पर सूबे की सीएम ममता बनर्जी ने रेप की बात को इनकार करते हुए कहा था कि ऐसा दिखाया जा रहा है कि नाबालिग की रेप की वजह से मौत हुई है. लेकिन आप इसे रेप कहेंगे. वो गर्भवती थी या फिर ये कोई लव अफेयर था? क्या इस पहलू पर जांच हुई है? मेरी पुलिस से बात हुई है. ये गलत हुआ है. लेकिन मुझे बताया गया है कि लड़की का लड़के संग अफेयर था'.
ममता बनर्जी की ओर से की गई टिप्पणी के बाद शुभेंदु अधिकारी ने कहा था कि मुख्यमंत्री के मुंह से ऐसी ओछी टिप्पणी की आशा नहीं की जा सकती. यह तो निंदा से भी परे है. ममता बनर्जी को अपना मुंह ब्लीचिंग पाउडर और फिनाइल से साफ करना चाहिए.
बता दें कि इस मामले में सीएम ममता बनर्जी ने सवाल खड़े करते हुए कहा था कि पीड़ित लड़की की मौत पांच अप्रैल को हुई थी. लेकिन फिर भी परिजनों ने उस दिन कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई. उन्होंने लड़की का अंतिम संस्कार कर दिया. ममता के मुताबिक ऐसी परिस्थिति में सबूत कहां से लाया जाएगा? (इनपुट-रितिक मंडल)

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










