
'पवन सिंह ने गलत तरीके से छुआ', भोजपुरी स्टार पर भड़की एक्ट्रेस, रोते हुए छोड़ी इंडस्ट्री
AajTak
भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह का हरियाणवी एक्ट्रेस अंजलि राघव के साथ सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ था. वीडियो में पवन सिंह एक्ट्रेस को गलत तरीके छूते दिखे. इसे लेकर एक्ट्रेस को ट्रोल किया गया. वहीं अब अंजिल ने पूरे विवाद पर अपनी आपबीती सुनाई है.
भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह का विवादों से गहरा नाता रहा है. एक बार फिर उन्हें लेकर कंट्रोवर्सी हो गई है. हाल ही में सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो सामने आया. वीडियो में वो लाइव इवेंट में हरियाणवी एक्ट्रेस अंजलि राघव की कमर को छूते दिखे. वीडियो देखने के बाद कई लोगों ने पवन सिंह को ट्रोल किया. तो वहीं कई लोगों ने अंजलि के कैरेक्टर पर सवाल उठाए. एक्ट्रेस ने पूरे विवाद पर चुप्पी तोड़ी है. ये भी कहा कि वो इंडस्ट्री छोड़ रही हैं.
कंट्रोवर्सी पर क्या बोलीं अंजलि राघव अंजलि राघव हरियाणा म्यूजिक इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं. पवन सिंह ने उन्हें भोजपुरी म्यूजिक वीडियो में काम करने का ऑफर दिया था. पवन सिंह और अंजलि के गाने का नाम 'सईयां सेवा करे' है. गाने को प्रमोट करने के लिए लखनऊ में एक इवेंट आयोजित किया गया था. जहां पवन सिंह बीच इवेंट अंजिल की कमर में हाथ लगाते दिखे. पूरा मोमेंट कैमरे पर कैप्चर हो गया.
अंजलि ने पूरे विवाद पर चुप्पी तोड़ते हुए इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है. उन्होंने कहा कि इनका जब सॉन्ग के लिए कॉल आया, तो मैंने पहले ही सारी चीजें क्लियर कर ली थीं. कोई डबल मीनिंग बातें तो नहीं हैं. कपड़े रिवीलिंग तो नहीं हैं. इसमें ऐसा वैसा सीन तो नहीं है. मैं शूट पर गई. शूट पर सब कुछ नॉर्मल था. मुझे शूट पर कोई प्रॉब्लम नहीं हुई. जब इन्होंने मुझे लखनऊ इवेंट के लिए बोला, तो मैंने हां बोल दी थी. क्योंकि मुझे शूट पर कोई दिक्कत नहीं हुई थी.
'जब स्टेज पर गई, तो पवन सिंह जी ने कहा कि इधर कुछ लगा हुआ है. मेरी ड्रेस नई थी. तो मुझे लगा शायद उसमें टैग लगा रह गया होगा. मैंने साड़ी का टैग हटा दिया था. दिमाग में आया कि शायद ब्लाउज का टैग लगा रह गया होगा. मैं कोशिश कर रही थी कि ये चीज पब्लिक के सामने ना आए. इसलिए मैं इसे दबा रही थी.'
एक्ट्रेस को किया गया ट्रोल एक्ट्रेस ने कहा कि इवेंट खत्म होने के बाद मैंने अपनी टीम से पूछा कि क्या सच में कुछ लगा हुआ है, तो उन्होंने कहा कि नहीं. मुझे बहुत गुस्सा आया. रोना भी आया. वीडियो वायरल होने के बाद कई लोगों ने मुझे ही गलत समझा. मुझ पर मीम बना रहे हैं. मेरे कैरेक्टर पर सवाल उठाए. कहा कि उस समय कुछ क्यों नहीं बोला.
'उस समय मुझे समझ नहीं आ रहा था कि मैं यहां क्या करूं. क्योंकि पवन सिंह वहीं के रहने वाले हैं. वहां सारे लोग उन्हीं के थे. सब लोग उन्हें भगवान बोल रहे थे. भक्त बनकर उनके पैरों में गिर रहे थे. अंजलि कहती हैं कि मुझे कहा गया कि मैं इस मुद्दे को तूल ना दूं. क्योंकि पवन सिंह की पीआर टीम बहुत मजबूत है. सारी चीजें मुझ पर ही आ जाएंगी. मैंने सोचा वो इस बारे में कुछ कहेंगे. लेकिन वो चुप हैं. इसलिए मैंने फैसला किया है कि मैं भोजपुरी इंडस्ट्री छोड़ रही हूं. मैं भोजपुरी सिनेमा में काम नहीं करूंगी. '

हीरोइन थीं 'धुरंधर' रणवीर सिंह की दादी, 'डांसिंग लिली ऑफ पंजाब' कहलाईं, पोते को दी एक्टिंग की विरासत
एक्टर रणवीर सिंह के पेरेंट्स और बहन का फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन क्या आप जानते हैं रणवीर की दादी मशहूर एक्ट्रेस रही थीं. उनका नाम चांद बर्क था. रणवीर को एक्टिंग का ये टैलेंट उनकी दादी से ही विरासत में मिला है.

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.

BTS The Comeback Live, 4 साल बाद धमाल मचाने को तैयार BTS, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव कॉन्सर्ट
साउथ कोरिया का वर्ल्ड फेमस बैंड BTS चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक धमाकेदार कमबैक के लिए एक दम तैयार है. आज यानी 21 मार्च को BTS आर्मी का भव्य कॉन्सर्ट होगा. जानिए कहां इसे लाइव देखा जा सकेगा.










