
पवन कल्याण, नारा लोकेश समेत 24 नेताओं के नाम फाइनल..., आंध्र प्रदेश में आज चंद्रबाबू नायडू सरकार में कौन-कौन लेगा शपथ?
AajTak
टीडीपी प्रमुख और आंध्र प्रदेश के मनोनीत मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू आज विजयवाड़ा में आयोजित समारोह में पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे. कार्यक्रम को लेकर गन्नावरम मंडल, केसरपल्ली आईटी पार्क में तैयारियां चल रही हैं. जिन मंत्रियों को शपथ लेनी है, उनके भी नाम फाइनल हो गए हैं.
आंध्र प्रदेश में आज तेलगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व में NDA की सरकार का शपथ ग्रहण समारोह है. टीडीपी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू बुधवार को चौथे कार्यकाल के लिए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले हैं. उनके साथ शपथ लेने वाले 24 नेताओं के नाम भी फाइनल हो गए हैं. इसमें चंद्रबाबू नायडू के बेटे नारा लोकेश और जनसेना प्रमुख पवन कल्याण का नाम भी शामिल है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई अन्य नेता भी शपथ ग्रहण समारोह का हिस्सा बनने जा रहे हैं.
यह शपथ ग्रहण समारोह सुबह करीब 11.27 बजे विजयवाड़ा में आयोजित होने जा रहा है. नायडू कैबिनेट में जाति समीकरण का भी ध्यान रखा गया है. सबसे ज्यादा जनरल कैटेगिरी से 13, ओबीसी से 7, एससी वर्ग से 2, एसटी वर्ग से एक और एक अल्पसंख्यक वर्ग से नाम शामिल है. कुल 24 नेताओं के नाम फाइनल हुए हैं. एनडीए सूत्रों के मुताबिक, पवन कल्याण को उपमुख्यमंत्री पद की पेशकश की गई है. आंध्र प्रदेश विधानसभा में 175 सदस्यों की संख्या है. ऐसे में कैबिनेट में मुख्यमंत्री समेत 26 मंत्री हो सकते हैं.
कौन-कौन शपथ ले रहा है?
- पवन कल्याण - नारा लोकेश - किंजरापु अचेन नायडू - कोल्लू रवीन्द्र - नाडेंडला मनोहर - पी नारायण - वांगलापुडी अनिता - सत्य कुमार यादव - डॉ. निम्मला राम नायडू - एनएम फारूक - अनम रामनारायण रेड्डी - पय्यावुला केशव - अनागनी सत्य प्रसाद - कोलुसु पार्थसारधि - डॉ. डोला बालवीरंजनेय स्वामी - गोत्तीपति रवि कुमार - कंडुला दुर्गेश - गुम्मदी संध्यारानी - बीसी जर्नादन रेड्डी - टीजी भरत - एस सविता - वासमसेट्टी सुभाष - कोंडापल्ली श्रीनिवास - मंडिपल्ली राम प्रसाद रेड्डी
प्रधानमंत्री भी पहुंच रहे हैं आंध्र प्रदेश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार सुबह दिल्ली से गन्नावरम एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे. उनके वहां सुबह 10.40 बजे तक पहुंचने की उम्मीद है. सुबह 10.55 बजे तक कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे. पीएम मोदी सुबह 11 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेंगे. उसके बाद पीएम मोदी दोपहर 12.40 बजे एयरपोर्ट लौटेंगे और दोपहर 12.45 बजे भुवनेश्वर के लिए उड़ान भरेंगे. वहां ओडिशा में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेंगे.

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








