
पलामू हिंसाः 600 से ज्यादा पर FIR, 13 गिरफ्तार... अधिकारियों ने बताया अब तक का एक्शन
AajTak
झारखंड के पलामू जिले के पांकी बाजार में महा शिवरात्रि के लिए तोरण द्वार बनाने को लेकर भड़की हिंसा के मामले में पुलिस ने 145 नामजद और 500 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है. पुलिस ने इस मामले में 13 लोगों को पकड़ा है. पलामू जिले में इंटरनेट सेवा पर लगाया गया बैन भी प्रशासन ने अब 19 फरवरी को दिन में 10 बजे तक बढ़ा दिया है.
झारखंड के पलामू जिले में महा शिवरात्रि को लेकर तोरण द्वार बनाने को लेकर बुधवार के दिन दो पक्ष भिड़ गए थे. इस दौरान जमकर ईंट-पत्थर चले और पेट्रोल बम का भी इस्तेमाल किया गया. उत्पात मचाती भीड़ ने ठेले पलट दिए, वाहनों में तोड़फोड़ की और घरों को भी आग लगाने का प्रयास किया. एक दिन पहले हुई हिंसा के बाद जिला प्रशासन ने पलामू जिले में इंटरनेट सेवा पर रोक लगा दी थी.
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक पलामू जिला प्रशासन ने इंटरनेट सेवा पर बैन की अवधि को अब 19 फरवरी को दिन में 10 बजे तक बढ़ा दिया है. प्रशासन की ओर से महा शिवरात्रि को देखते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ये कदम उठाया है. पलामू के पांकी बाजार में हुई इस हिंसक झड़प को लेकर 145 नामजद और 500 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है.
डिप्टी कमिश्नर आंजनेयुलू डोड्डे ने दावा किया है कि पांकी बाजार में स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है और हिंसा की घटना के बाद इस तरह का कोई मामला सामने नहीं आया है. दूसरी तरफ, पांकी बाजार हिंसा के बाद पुलिस महकमे के साथ ही जिला प्रशासन भी एक्टिव मोड में आ गया है. पलामू जिले के पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा खुद भी पांकी बाजार में कैंप कर रहे हैं.
पांकी बाजार में स्थानीय पुलिस और अर्धसैनिक बलों के करीब एक हजार जवानों को तैनात किया गया है. पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवानों ने पांकी बाजार में फ्लैग मार्च भी किया. पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवान फ्लैग मार्च कर लोगों को ये भरोसा दिलाने की कोशिश कर रहे हैं कि हालात अब काबू में हैं. पांकी बाजार में हिंसा के बाद सभी स्कूल-कॉलेज और बाजार बंद हैं.
अब तक 13 गिरफ्तार
पांकी बाजार हिंसा के मामले में पुलिस ने आरोपियों की धर-पकड़ भी शुरू कर दी. पलामू रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) राजकुमार लाकड़ा के मुताबिक अब तक 13 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. पकड़े गए लोगों में पांकी पश्चिमी पंचायत के पूर्व मुखिया नेहाल खान भी शामिल हैं. उन्होंने बताया कि हालात तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में हैं.

चेन्नई में एक महिला पर उसके अलग रह रहे पति ने एसिड क्लीनर से हमला कर दिया, जिसकी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. हमले में महिला की एक आंख की आधी रोशनी चली गई, जबकि दूसरी आंख भी बुरी तरह प्रभावित हुई है. आरोपी पति पहले से उसे परेशान करता था और वह उससे अलग रह रही थी. झगड़े के दौरान उसने हमला किया. पड़ोसी की मदद से महिला बची और अस्पताल में भर्ती कराई गई. महिला ने लंबे समय से अत्याचार सहने की बात कही है.

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.










