
पलामू: शादी की जिद करने पर विवाहित प्रेमी ने किया था बीजेपी नेता की नाबालिग बेटी का कत्ल
AajTak
पलामू के भाजपा नेता की नाबालिग बेटी की लाश पांकी थाना क्षेत्र के बांदुबार जंगल में महुआ के पेड़ से लटकी मिली थी. उसकी लाश बीते बुधवार को बरामद की गई थी.
झारखंड के पलामू में पुलिस ने बीजेपी नेता की बेटी के कत्ल का खुलासा कर दिया है. पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतका के शादीशुदा प्रेमी और उसके एक साथी को गिरफ्तार किया है. जबकि इस मामले से जुड़े 6 आरोपी अभी फरार हैं. पुलिस उन सबकी तलाश कर रही है. पलामू के भाजपा नेता की नाबालिग बेटी की लाश पांकी थाना क्षेत्र के बांदुबार जंगल में महुआ के पेड़ से लटकी हुई मिली थी. उसकी लाश बीते बुधवार को बरामद की गई थी. दरअसल, बीजेपी नेता की बेटी सोमवार की सुबह 11 बजे घर से लापता हो गई थी. मंगलवार को उनकी बेटी के गायब हो जाने के संबंध में पांकी थाने में मामला दर्ज कराया गया था.
Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










