
पलामू टाइगर रिजर्व: दुकान से घर लौट रही बच्ची पर झपट पड़ा तेंदुआ, मौत
AajTak
झारखंड के पलामू टाइगर रिजर्व में तेंदुए ने बच्ची पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक, बच्ची जंगल में घूमने के लिए गई हुई थी. इसी दौरान तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया. इससे पहले भी यहां तेंदुए ने दो वनकर्मियों पर हमला करके उन्हें घायल कर दिया था.
लातेहार के पलामू टाइगर रिजर्व में तेंदुए ने बच्ची पर हमला कर दिया. हमले में घायल बच्ची को तुरंत मेदनीगर के अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. घटना छिपादोहर वेस्ट के उकामाड़ गांव की है. जानकारी के मुताबिक, बच्ची जंगल में घूमने के लिए गई हुई थी. इसी दौरान तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया.
जानकारी के अनुसार, बच्ची किरण कुमारी औरैया की रहने वाली थी. वह उकामाड अपने फूफा के घर घूमने आई थी. यह इलाका जंगल से सटा हुआ है. बच्ची शनिवार की शाम 7 बजे पास की दुकान में सामान लेने गई थी. जब वह घर लौट रही थी तब घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर तेंदुए ने उस पर अचानक से हमला कर दिया.
बच्ची की चीख पुकार सुनकर परिवार वाले और आस-पास के लोग वहां पहुंचे. लोगों को देख तेंदुआ वहां से भाग गया. परिजनों ने तुरंत बच्ची को एमएमसीएच मेदिनीनगर पहुंचाया. लेकिन इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई. वन विभाग ने सरकारी प्रावधानों के तहत पीड़ित परिवार को 26000 की तत्काल सहायता राशि दी.
उधर, एमएमसीएच में बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव उनके परिजनों को सौंप दिया गया है.
इससे पहले भी यहां एक तेंदुए ने दो वनकर्मियों पर हमला करके उन्हें घायल कर दिया था. जानकारी के मुताबिक, तेंदुआ पीटीआर के बारीसनर रेंज के सांभर सॉफ्ट रिलीज सेंटर में घुस गया था. तेंदुए ने इस दौरान एक हिरण को भी मार डाला. उस दौरान वहां दो वनकर्मी गश्ती कर रहे थे.
तेंदुए को देखते ही दोनों जान बचाने के लिए भागने लगे. लेकिन तेंदुए ने उन पर भी हमला कर दिया. किसी तरह दोनों ने अपनी जान बचाई लेकिन हमले में दोनों बुरी तरह घायल हो गए. दोनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया. डॉ. जयप्रकाश साहू ने बताया कि तेंदुए के हमले से वनकर्मी अखिलेश यादव के हाथ और जांघ पर चोट आई. जबकि, सूर्यनाथ यादव के हाथ को तेंदुए ने बूरी तरह जख्मी कर दिया, जिसके चलते उन्हें 10 टांके लगाने पड़े.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










