
परीक्षा से बचने के लिए 11वीं के छात्र ने किया 2000 Km का सफर, झुग्गी में रहकर कर रहा था मजदूरी
AajTak
दिल्ली के जाने माने स्कूल में पढ़ने वाला 11वीं का एक छात्र होने वाली वाली परीक्षाओं से बचने के लिए घर से ही भाग गया. लड़का बेंगलुरु पहुंचा और एक अंडर कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग में मजदूरी का काम करने लगा और वहीं एक झोपड़ी में रहने लगा. पुलिस ने अब उसे ढूंढ निकाला है.
कई बार बच्चे पढ़ाई लिखाई को इतना नापसंद करते हैं कि वे भविष्य की परवाह किए बिना इससे छुटकारा पाने के तरीके तलाशने लगते हैं. हाल में एक दिल्ली के जाने माने स्कूल में पढ़ने वाले 11वीं के एक छात्र ने ऐसा ही कुछ किया. होने वाली वाली परीक्षाओं से बचने के लिए वह घर से ही भाग गया.
छात्र पहले घर से भागा और फिर ट्रेन पकड़कर 2000 किलोमीटर का सफर कर बंगलुरु निकल गया. फिर वहां से बस और ऑटो से कृष्णगिरी पहुंच गया. पढ़ना न पड़े इसके लिये 17 साल का नाबालिग एक अंडर कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग में मजदूरी का काम करने लगा और वहीं एक झोपड़ी में रहने लगा.
दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच के डीसीपी विक्रम सिंह के मुताबिक 21 फरवरी को एक शख्स ने पुलिस में शिकायत दी कि उनका 17 साल का नाबालिग बेटा कहीं चला गया है. घर से जाते वक्त उसने अपने पिता को एक मैसेज भेजा था कि वो घर से जा रहा है उसे ढूंढने की कोशिश न की जाए.
बच्चा नाबालिग था, लिहाज पिता की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत केस दर्ज किया और बच्चे की तलाश के लिए एक टीम गठित की. जांच के दौरान पुलिस को पता लगा कि बच्चा तमिलनाडु में है. बच्चा ट्रेन से पहले बंगलुरु पहुंचा था. जिसके बाद पुलिस कि टीम तुरंत बंगलुरु गई. वहां से जानकारी इकट्ठा करने के बाद पुलिस की टीम कृष्णागिरी पहुंची जहां से निर्मल दिन साइड से बच्चे को बरामद किया.
बच्चा वहीं पर एक झुग्गी में रह रहा था और दैनिक मजदूर की तरह काम किया करता था. जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि 17 साल का नाबालिक बच्चा दिल्ली के कनॉट प्लेस के एक प्रतिष्ठित स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ता था. लेकिन वह फाइनल एग्जाम नहीं देना चाहता था. इसलिए 21 फरवरी को उसने घर छोड़ दिया और सीधे बेंगलुरु गया और फिर कृष्णागिरी पहुंच गया. पुलिस ने बच्चे को उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया है बच्चे की काउंसलिंग भी की गई.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










