
परीक्षा में नकल करने से रोका, गुस्साई महिला ने शुरू कर दी मारपीट, टीचर के फाड़े कपड़े, गार्ड को मारा थप्पड़
AajTak
बिहार के भागलपुर में लॉ की परीक्षा के दौरान नकल करने से रोके जाने पर एग्जाम हॉल में खूब हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ. शिक्षक ने जब महिला को नकल नहीं करने दिया तो वो भिड़ गई और टीचर के कपड़े फाड़ दिए. इतना ही नहीं जब गार्ड बीच में रोकने आया तो महिला ने उसे थप्पड़ जड़ दिया. बाद में महिला को परीक्षा से निष्कासित कर दिया गया.
बिहार के भागलपुर में लॉ की परीक्षा के दौरान नकल करने से रोकने पर एक महिला ने टीचर से मारपीट शुरू कर दी. इतना ही नहीं आरोप है कि महिला ने टीचर के कपड़े भी फाड़ दिए. दरअसल भागलपुर विश्वविद्यालय में लॉ की डिग्री के लिए छठे सेमेस्टर की परीक्षा हो रही थी.
पहली पाली में परीक्षा दे रही महिला प्रीति कुमारी को जब टीचर ने पास में गैस पेपर रखने से रोका तो उसने हंगामा शुरू कर दिया. उसने टीचर का कॉलर पकड़ लिया और उनकी शर्ट फाड़ डाली. बीच-बचाव करने आए गार्ड को भी महिला परीक्षार्थी प्रीति कुमारी ने थप्पड़ जड़ दिया.
एक घंटे पहले एग्जाम हॉल में आकर बैठ गई थी महिला
इतना ही नहीं महिला पुलिसकर्मियों से भी उलझ गई. महिला ने सिपाही के डंडे भी छीन लिए. जानकारी के मुताबिक भागलपुर विश्वविद्यालय में लॉ के छठे सेमेस्टर की परीक्षा के दौरान प्रीति कुमारी परीक्षा से तकरीबन एक घंटे पहले परीक्षा हॉल में आकर बैठ गई थी.
नकल करने से रोकने पर बवाल
टीचर ने जब उसे बाहर जाने का आदेश दिया तो वो नहीं मानी और परीक्षा हॉल में ही बैठी रही. जब परीक्षा शुरू हुई तो वो बिना किसी डर के गैस पेपर निकालकर सवालों के जवाब लिखने लगी. जब टीचर ने उसे नकल करते हुए देखा तो उसे रोकने की कोशिश की जिसके बाद महिला ने बवाल शुरू कर दिया.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










