
परिवार के साथ सड़क पर गिरे नूर मोहम्मद, MBA की परीक्षा छोड़कर अनुज ने बचाई जान
AajTak
अनुज नामक के एक युवक ने मानवता की मिसाल पेश की है. दरअसल अनुज एमबीए का पेपर देने जा रहा था, लेकिन रास्ते में उसे नूर मोहम्मद और उनका परिवार सड़क के किनारे घायल मिला. अनुज ने अपना पेपर छोड़ते हुए नूर और उसके परिवारों को हॉस्पिटल पहुंचाया.
जब किसी को मदद करने का जुनून उठता है तो फिर वह अपना जरूरी काम नहीं देखता है और ना फिर धर्म-जाति की दीवार को देखता है. बुलंदशहर में भी यही हुआ. कल जब एक सड़क हादसे में एक मुस्लिम परिवार घायल हो गया तो वहां आसपास के लोग तो वीडियो बनाने में लग रहे थे, लेकिन एमबीए का एग्जाम देने जा रहे अनुज चौधरी ने अपने पेपर की चिंता ना कर उस परिवार की मदद में लग गया और उनको एक वाहन रोककर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया.
हालांकि इस मदद में अनुज का एमबीए का पेपर छूट गया लेकिन अनुज की मदद की सब जगह तारीफ हो रही है. हुआ यूं कि जनपद के खुर्जा मौजपुर निवासी नूर मोहम्मद अपनी पत्नी फरजाना का इलाज कराने बाइक से दिल्ली जा रहे थे. उनके साथ में छोटी बेटी और बेटा भी थे. जैसे ही उनका वाहन सिकंदराबाद क्षेत्र में एक मैरिज होम के पास पहुंचा. पीछे से आ रहे एक वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी. टक्कर लगने पर बाइक से उनकी पत्नी, दोनों बच्चे और वे खुद सड़क पर गिर गए.
नूर मोहम्मद मदद की गुहार लगाते रहे. पहले तो कोई आया नहीं बाद में मौके पर भीड़ तो जमा हो गई और लोग मदद की बजाय घायलों की वीडियो बनाने लगे. किसी ने उनकी मदद के लिए वाहन आदि की व्यवस्था नहीं की और न ही अपने ही वाहन से उनको अस्पताल तक छोड़ने की हिम्मत जुटाई. इसी दौरान क्षेत्र के गांव प्राणगढ़ निवासी अनुज चौधरी भी वहां से बाइक से गुजर रहा था. उसने लोगों को वीडियो बनाने के लिए रोका और उनकी मदद करने के लिए आह्वान किया.
लेकिन कोई आगे नहीं आया, जिस पर अनुज ने एक ई-रिक्शा रोककर चारों घायलों को सरकारी अस्पताल सिकंदराबाद भेजा और उनका इलाज वहां पहुंचकर शुरू हुआ. बताया जा रहा है कि इलाज के दौरान नूर मोहम्मद की पत्नी फरजाना की मौत हो गई. इस पूरे प्रकरण में लगभग एक घंटा लग गया जिसके चलते अनुज पेपर एमबीए का पेपर देने दादरी जा नहीं पाया और उसका एग्जाम छूट गया.
अनुज चौधरी का कहना था कि एग्जाम तो भविष्य में कभी भी दे दिया जाएगा, बैक पेपर के माध्यम से दिया जा सकता है, लेकिन यदि किसी का जीवन बच गया तो उसका पूरी जिंदगी बच जाती है. अनुज को भी अफसोस है कि वह परिवार की एक महिला सदस्य की इस हादसे में जान नहीं बचा पाया.
इस हादसे में घायल हुए नूर मोहम्मद का कहना था कि सड़क दुर्घटना के बाद 10 मिनट तक वे जमीन पर ही पड़े रहे, वहां से लोग गुजरते भी रहे लेकिन किसी ने उन्हें मदद करने की कोशिश नहीं की. बाद में आए लोगों ने फोटो खींचना-वीडियो बनाना शुरू कर दिया तभी अनुज ने आकर उनका हौसला बढ़ाया और वाहन रोककर अस्पताल तक पहुंचाया.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







