
'पराग ने कुछ नहीं किया, इसलिए निकाला...', Twitter के पूर्व CEO को लेकर मस्क का पोस्ट वायरल
AajTak
Tesla CEO Elon Musk और Twitter (नया नाम X) के पूर्व CEO पराग अग्रवाल के बीच चला विवाद एक बार फिर से चर्चा में है. दुनिया के सबसे अमीर लोगों में से एक Elon Musk ने एक X पोस्ट पर कमेंट किया, जो इंटरनेट पर वायरल हो गया है. मस्क ने कहा, पराग ने कुछ नहीं किया, इसलिए नौकरी से निकाला गया.
Tesla CEO Elon Musk और Twitter (नया नाम X) के पूर्व CEO पराग अग्रवाल के बीच चला विवाद एक बार फिर से चर्चा में आ गया है. दुनिया के सबसे अमीर लोगों में से एक Elon Musk ने एक X पोस्ट पर कमेंट किया और उस पोस्ट पर कई लोगों का ध्यान गया.
एक यूजर्स ने पोस्ट किया, जिसमें पराग अग्रवाल को नौकरी वाली बात मेंशन की गई. इसके बाद Elon Musk ने उस पोस्ट पर एक कमेंट किया, जो पोस्ट वायरल हो गया. मस्क ने लिखा, पराग ने कुछ नहीं किया और पराग को नौकरी से निकाला गया.
X प्लेटफॉर्म पर एक @amuse नाम के हैंडल ने एक पोस्ट किया. इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'DOGE: करीब तीन साल पहले Elon Musk ने पराग अग्रवाल से पूछा कि तुमने बीते एक सप्ताह में क्या किया. अब वे यही सवाल सभी फेडरल वर्कर से कर रहे हैं' इस पोस्ट में Elon Musk ने कमेंट किया, जिसने सभी लोगों का ध्यान खींचा. Elon Musk ने लिखा कि पराग ने कुछ नहीं किया, पराग को निकाला गया.
यह भी पढ़ें: क्या Elon Musk का होगा डीएनए टेस्ट? '13वें बच्चे' का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट
Tesla CEO Elon Musk ने साल 2022 में Twitter को एक्वायर किया और फिर इस प्लेटफॉर्म पर बदलाव की शुरुआत हुई. यहां सबसे पहले कुछ कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया गया, जिसमें उस समय के CEO पराग अग्रवाल भी मौजूद रहे. इसके अलावा कई बड़े अधिकारियों को कंपनी से बाहर का रास्ता दिखाया था.
यह भी पढ़ें: Elon Musk ने लॉन्च किया Grok 3, बताया दुनिया का सबसे पावरफुल AI

Chaitra Navratri 2026: देवी कवच पाठ का रहस्य यह है कि इसमें नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने और साधक को सभी प्रकार की बुराइयों, अकाल मृत्यु, रोग, शत्रुओं, और मुकदमों जैसी बाधाओं से बचाने की अद्भुत शक्ति है. यह कवच मार्कंडेय पुराण का हिस्सा है, जो दुर्गा सप्तशती के अंतर्गत आता है, और इसका पाठ करने से मन शांत होता है, बुद्धि सुरक्षित रहती है, और धन, मान, तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.









