
परमाणु हमला करने में सक्षम इकलौती सबमरीन थी INS Chakra, वो भी रूस लौट गई, जानें क्यों?
AajTak
रूस से लीज पर ली गई आईएनएस चक्र शुक्रवार को रूस लौट गई. आईएनएस चक्र नेवी की इकलौती ऐसी सबमरीन थी जो परमाणु क्षमता से लैस थी. अब 2025 में 10 साल के लिए परमाणु क्षमता से लैस दूसरी सबमरीन रूस से मिलेगी.
इंडियन नेवी की परमाणु हमला करने में सक्षम इकलौती सबमरीन 'आईएनएस चक्र' रूस वापस लौट गई है. न्यूज एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से इस बात की जानकारी दी है. अकुला क्लास की इस सबमरीन को 2012 में रूस से लीज पर लिया गया था. परमाणु क्षमता से लैस ये दूसरी सबमरीन थी जिसे रूस से लीज पर लिया गया था. INS Sandhayak #IndianNavy's oldest Hydrographic Survey Ship was decommissioned today, 04 Jun 21 in a solemn ceremony in the presence of VAdm Ajendra Bahadur Singh, #FOCINC Eastern Naval Command, the Chief Guest for the ceremony (1/n).@DefenceMinIndia @SpokespersonMoD pic.twitter.com/QKf5xEB6BD इस मामले से जुड़े सूत्रों ने बताया कि आईएनएस चक्र दोबारा रूस लौट रही है क्योंकि इसकी लीज खत्म हो गई है. इससे पहले 1988 में भी तीन साल के लिए रूस से ऐसी ही सबमरीन लीज पर ली गई थी. उसका नाम भी आईएनएस चक्र ही था.
Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










