
परंपरा टूटेगी या कांग्रेस के ऑप्शन पर BJP सहमत होगी? JDU-TDP ने स्पीकर चुनाव पर क्लियर कर दिया स्टैंड
AajTak
नवगठित लोकसभा के पहले सत्र में स्पीकर का चुनाव होना है. स्पीकर चुनाव में इस बार आजादी के बाद से चली आ रही परंपरा टूट जाएगी या बीजेपी विपक्ष की मांग पर सहमत होगी?
लोकसभा स्पीकर का 26 जून को चुनाव होना है. स्पीकर चुनाव को लेकर सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की अपनी रणनीति है तो वहीं विपक्ष की अपनी शर्तें. विपक्ष डिप्टी स्पीकर का पद चाह रहा है और इस स्थिति में ही सत्ताधारी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के नामित सदस्य के खिलाफ उम्मीदवार नहीं उतारने की बात कह रहा है. बात इसे लेकर भी हो रही है कि स्पीकर चुनाव सत्ता पक्ष और विपक्ष, दोनों के लिए अहम क्यों हैं?
स्पीकर चुनाव किसके लिए क्यों अहम?
लोकसभा स्पीकर का चुनाव पक्ष और विपक्ष, दोनों के लिए ही अहम है. बीजेपी की रणनीति जहां स्पीकर चुनाव के जरिए यह संदेश देने की होगी कि एनडीए के सभी घटक दल मजबूती से साथ हैं और गठबंधन में किसी तरह का कोई विरोधाभास नहीं है. वहीं, विपक्ष की रणनीति यह है कि स्पीकर चुनाव के बहाने सरकार को डिप्टी स्पीकर का पद उसे देने के लिए मजबूर किया जाए.
उदित राज से लेकर संजय राउत तक, इंडिया ब्लॉक की पार्टियों के नेता जिस तरह के बयान दे रहे थे, उसे स्पीकर पोस्ट को लेकर एनडीए के घटक टीडीपी और जेडीयू की महत्वाकांक्षाओं को हवा देने देने की रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा था. बीजेपी ने इसी लिए स्पीकर को लेकर गठबंधन सहयोगियों और विपक्षी दलों के साथ आम राय बनाने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को जिम्मेदारी दी है.
जेडीयू और टीडीपी का रुख क्या है?
स्पीकर चुनाव को लेकर एनडीए के घटक दलों ने बीजेपी को फ्री हैंड दे दिया है. एनडीए के घटक दल बीजेपी की ओर से स्पीकर पद के लिए नामित किए जाने वाले सांसद के समर्थन की बात कह रहे हैं. जेडीयू ने साफ कर दिया है कि स्पीकर के लिए बीजेपी जिसका नाम आगे बढ़ाएगी, पार्टी उसका समर्थन करेगी. वहीं, टीडीपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता पट्टाभिराम कोमारेड्डी भी कह चुके हैं कि एनडीए के घटक दल साथ बैठकर तय करेंगे कि हमारा उम्मीदवार कौन होगा. आम सहमति से जिसका नाम तय होगा, टीडीपी समेत सभी सहयोगी दल उसका समर्थन करेंगे.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










