
'पथराव होते ही भाग गए मस्जिद के सदर जफर अली, भीड़ ने लगाए भड़काऊ नारे', संभल हिंसा पर DM का बयान
AajTak
संभल के डीएम राजेंद्र पेंसिया ने कहा कि जामा मस्जिद के सदर जफर अली ने दावा किया कि भीड़ ने कोई पथराव नहीं किया था. यह भ्रामक है. सुबह 10:30 बजे जब पथराव शुरू हुआ तो हमने जफर अली को हेलमेट पहनाया और जाकर भीड़ को शांत करने को कहा. लेकिन जब भीड़ ने उन पर हमला किया तो वह मौके से भाग निकले.
संभल जामा मस्जिद के सदर (मस्जिद के इमाम) जफर अली ने सोमवार को एक बयान में हिंसा के लिए स्थानीय प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया. इसके बाद संभल के जिलाधिकारी राजेंद्र पेंसिया ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके जफर अली के आरोपों का खंडन किया. उन्होंने कहा कि जामा मस्जिद के सदर का बयान भ्रामक है. जफर अली को न तो हिरासत में लिया गया और न ही गिरफ्तार किया गया है.
संभल डीएम ने कहा, 'जफर अली पुलिस फायरिंग को लेकर भ्रामक टिप्पणी कर रहे हैं. गोली लगने से 4 लोगों की मौत हुई. उन्हें गोली किसने मारी यह पता नहीं. पुलिस की ओर से कोई फायरिंग नहीं हुई. जफर ने दावा किया था कि भीड़ ने कोई पथराव नहीं किया था. यह भी भ्रामक है. सुबह 10:30 बजे जब पथराव शुरू हुआ तो हमने जफर अली को हेलमेट पहनाया और जाकर भीड़ को शांत करने को कहा. लेकिन जब भीड़ ने उन पर हमला किया तो वह मौके से भाग निकले. भीड़ भड़काऊ नारे लगा रही थी.'
#WATCH | On Sambhal violence, DM Sambhal, Dr Rajender Pensiya says, "Jama Masjid Committee chief Zafar Ali has given a misleading statement stating that they were not given information about survey (of the mosque). The court order came at 2.38 pm (on 24th Nov), and then we… pic.twitter.com/ZdchewFA5D
सर्वे टीम के आसपास धार्मिक नारेबाजी के वायरल वीडियो पर संभल डीएम ने कहा, 'जब सर्वे टीम मस्जिद पहुंची तो वहां कोई नारेबाजी नहीं हुई. पथराव शुरू होने के बाद जब टीम सर्वे पूरा करके वापस लौट रही थी, तो घटनास्थल से काफी दूर पहुंचने पर कुछ लोगों ने नारेबाजी की. जफर अली ने कहा कि उन्हें पहले सर्वे की जानकारी नहीं दी गयी. उनका यह दावा भ्रामक है. कोर्ट का आदेश 24 नवंबर को दोपहर 2.38 बजे आया. एसडीएम और सीओ जफर अली को अदालत के आदेश की कॉपी सौंपने उसी दिन शाम 5 से 5.30 बजे के बीच खुद जामा मस्जिद गए थे. हमारे पास एडवोकेट कमिश्नर के आदेश की एक प्रति है, जिस पर मस्जिद सदर के हस्ताक्षर हैं.'
डीएम पेंसिया ने कहा कि जफर अली का आरोप है कि संभल एसडीएम ने सर्वे के लिए वजू टैंक खाली कराया. लेकिन वजू टैंक को फोटोग्राफी के लिए खाली किया गया था और जल्द ही इसे दोबारा भर दिया गया. बार- बार सर्वे में बाधा डालने की कोशिश की गई. हमने सभी पक्षों को सर्वे की जानकारी पहले से दी थी. उन्होंने कहा, 'जफर साहब ने कहा कि उन्होंने पुलिस को फायरिंग करते देखा है. मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि क्या वह सर्वे कराने में व्यस्त थे या गोलीबारी देखने में. वह सुबह 10:30 से 10:45 बजे के बीच सर्वे करा रहे थे. जबकि पथराव और हिंसा की घटना 10 से 11 बजे के बीच हुई.'

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










