
पत्नी से पूछताछ, पंजाब से राजस्थान तक छापेमारी, बॉर्डर पर चौकसी...अमृतपाल मामले में अब तक क्या क्या एक्शन हुआ?
AajTak
अमृतपाल ने फरवरी में अपने समर्थकों के साथ अजनाला में थाने पर हमला बोला था. इसके बाद से पुलिस उसे गिरफ्तार करने के लिए योजना बना रही थी. 18 मार्च को पुलिस ने अमृतपाल को पकड़ने के लिए सात जिलों की पुलिस टीम बनाई थी. पचास से ज्यादा पुलिस गाड़ियां उसके पीछे थी. पुलिस ने नाका भी लगाया, उसे रोकने की कोशिश भी की, उसे दौड़ाया भी, उसका पीछा भी किया. उसके बावजूद अमृतपाल भागने में कामयाब रहा.
भगोड़े खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह की तलाश जारी है. पंजाब पुलिस बुधवार को अमृतपाल के जल्लूपुरखेड़ा स्थित घर पर पहुंची. पुलिस ने विदेशी फंडिंग के मामले में अमृतपाल की पत्नी किरणदीप कौर से पूछताछ की. उधर, सुरक्षा एजेंसियों को शक है कि अमृतपाल बॉर्डर के रास्ते विदेश भाग सकता है, ऐसे में बॉर्डर पर नेपाल और पाकिस्तान बॉर्डर पर SSB और BSF को अलर्ट पर रखा गया है. राजस्थान से उत्तराखंड तक छापेमारी की जा रही है. अब तक अमृतपाल के 154 समर्थक और साथियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. उसके चाचा समेत कुछ लोगों को असम के डिब्रूगढ़ की जेल में भी रखा गया है. आईए जानते हैं कि अमृतपाल मामले में अब तक क्या क्या एक्शन हुआ...
- पत्नी से पूछताछ पंजाब पुलिस बुधवार को अमृतपाल के जल्लूपुरखेड़ा स्थित घर पर पहुंची. यहां पुलिस के दो डीएसपी स्तर के अधिकारी अमृतपाल की पत्नी किरणदीप कौर से पूछताछ करने पहुंचे. अमृतपाल की मां और परिवार के अन्य सदस्यों से भी पूछताछ की जा रही है.
- राजस्थान में छापेमारी, 7 लोगों से पूछताछ
उधर, राजस्थान के श्रीगंगानगर में भी पुलिस ने 7 लोगों से पूछताछ की है. ये सभी चुंडावर के रहने वाले हैं. इनपुट के आधार पर श्रीगंगानगर एसपी ने टीम का गठन किया है. ये टीम श्रीगंगानगर में बॉर्डर से लगे अलग अलग इलाकों में छापेमारी कर रही है. सूत्रों के मुताबिक, खालिस्तानी समर्थक के लकी खोखर ने श्रीगंगानगर के कई हिस्सों में अपना वैचारिक नेटवर्क फैला रखा है.
पंजाब पुलिस ने लुकआउट सर्कुलर जारी किया
पंजाब पुलिस ने अमृतपाल के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया. इतना ही नहीं राज्य के सभी एयरपोर्ट को अलर्ट भेजा गया है. उस पर NSA लगाया गया है. अब तक उसके 154 समर्थकों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने अमृतपाल की कुछ पुरानी तस्वीरें भी शेयर की हैं. पुलिस को शक है कि अमृतपाल पंजाब में ही कहीं छिपा है. इतना ही नहीं अमृतपाल को लॉजिस्टिक्स मदद देने वाले दो लोगों को भी हिरासत में लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










