
पत्नी से झगड़े में हैवान बना पिता... ढाई साल के मासूम को तकिए से दबाकर मारा, बोरे में डालकर नदी फेंका शव
AajTak
हैदराबाद में ढाई साल के बच्चे की उसके ही पिता ने हत्या कर दी. पत्नी को बच्चे की तबीयत खराब रहने का जिम्मेदार मानने वाले आरोपी ने तकिये से गला घोंटकर बच्चे के शव मूसी नदी में फेंक दिया. पहले उसने बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई, लेकिन सीसीटीवी और कॉल रिकॉर्ड से राज खुलने पर अपराध कबूल कर लिया.
तेलंगाना के हैदराबाद में एक ढाई साल के बच्चे की हत्याकर शव को नदी में फेंके जाने के मामले से सनसनी है. हैरानी की बात तो ये हैं कि इस हत्या में कोई और नहीं बल्कि बच्चे का पिता ही आरोपी है. आरोप है कि 35 साल के मोहम्मद अकबर ने अपने ढाई साल के बेटे मोहम्मद अनस की जान लेकर उसके शव को नयापुल के पास मूसी नदी में फेंक दिया.
बेटे की तबियत के लिए पत्नी के मानता था जिम्मेदार
पुलिस के अनुसार, अकबर अक्सर अपनी पत्नी सना बेगम से झगड़ता था और अपने छोटे बेटे की तबियत खराब रहने के लिए उसे ज़िम्मेदार ठहराता था. शुक्रवार की रात, जब सना काम पर थी, अकबर ने कथित तौर पर तकिये से बच्चे का गला घोंट दिया, शव को एक थैले में रखा और उसे अपनी मोटरसाइकिल पर लादकर नदी में फेंक दिया.
मर्डर कर खुद लिखाई लापता की FIR
शुरुआत में, अकबर ने अपने बेटे के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई. हालांकि, जांच के दौरान, मोबाइल रिकॉर्ड और सीसीटीवी फुटेज से सच्चाई उजागर हो गई, जिससे उसने अपना अपराध कबूल कर लिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और बच्चे के शव को बरामद करने के लिए नयापुल के पास मूसी नदी में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










