
पत्नी पर की टिप्पणी तो हुई लड़ाई, विवाद के बाद चाकू घोंपकर युवक की हत्या
AajTak
उत्तर दिल्ली में एक व्यक्ति की पत्नी पर टिप्पणी करने पर विवाद हो गया. जिसके बाद टिप्पणी करने वाले व्यक्ति की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई.
उत्तर दिल्ली के तेलीवाड़ा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां एक शख्स ने एक व्यक्ति की पत्नी पर कुछ टिप्पणी कर दी. जिसके बाद गुस्साए व्यक्ति ने उसकी चाकू घोंपकर हत्या कर दी. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. फिलहाल पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है.
पुलिस अधिकारी ने बताया कि उत्तर दिल्ली के तेलीवाड़ा इलाके में एक व्यक्ति की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई. जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया. यह घटना व्यक्ति की पत्नी पर टिप्पणी के बाद हुई. अधिकारी ने बताया कि इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
यह भी पढ़ें: स्कूल फ्रेंड से इश्क, सिपाही से शादी, फिर हुए दो कत्ल... लखनऊ के काकोरी में हुए डबल मर्डर की पूरी कहानी, ऐसे खुला राज
अधिकारी अनुसार बाड़ा हिंदू राव पुलिस स्टेशन में चाकू घोंपने की घटना के संबंध में एक पीसीआर कॉल मिली थी. जिसके बाद पुलिस एक टीम मौके पर पहुंची. जहां पुलिस ने पाया कि आशू और हर्षू घायल हैं. जिसके बाद दोनों को हिंदू राव अस्पताल ले जाया गया, जहां आशु को मृत घोषित कर दिया गया.
शुरुआती जांच में पता चला है कि यह विवाद आशु द्वारा एक आरोपी की पत्नी के बारे में की गई टिप्पणी से उपजा था. टिप्पणी से गुस्साए शिवम उर्फ बल्लू और गौतम ने उस पर चाकू से हमला कर दिया. हर्षू भी हमले में शामिल पाया गया है. उसका एलएनजेपी अस्पताल में इलाज चल रहा है. पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और मामले की जांच की जा रही है.

चेन्नई में एक महिला पर उसके अलग रह रहे पति ने एसिड क्लीनर से हमला कर दिया, जिसकी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. हमले में महिला की एक आंख की आधी रोशनी चली गई, जबकि दूसरी आंख भी बुरी तरह प्रभावित हुई है. आरोपी पति पहले से उसे परेशान करता था और वह उससे अलग रह रही थी. झगड़े के दौरान उसने हमला किया. पड़ोसी की मदद से महिला बची और अस्पताल में भर्ती कराई गई. महिला ने लंबे समय से अत्याचार सहने की बात कही है.

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.










