
पत्नी को जबरन शराब पिलाई, नशा होने पर फंदे से लटकाया, हत्यारे पति तक ऐसे पहुंची पुलिस
AajTak
पुलिस ने बताया कि शैजू ने अपनी पत्नी को जिस शॉल का इस्तेमाल कर फांसी पर लटकाने की कोशिश की थी, उसे खुद ही काट दिया. उसके बाद शैरी को अस्पताल लेकर पहुंचा.
केरल पुलिस ने कोच्चि के पास छोटानिकारा में एक 37 वर्षीय महिला की मौत के रहस्य को उसके पति की गिरफ्तारी के साथ सुलझा लिया है. पुलिस के मुताबिक महिला के पति ने ही कथित तौर पर उसका गला घोंट दिया था. पुलिस के अनुसार, महिला शैरी को 25 दिसंबर को उसके 37 वर्षीय पति शैजू ने छोटानिक्करा के एक निजी अस्पताल में यह दावा करते हुए लाया था कि वह गिर गई है.
पुलिस ने कहा कि शैरी की जांच करने पर डॉक्टर को शैजू के दावे पर संदेह हुआ. डॉक्टर ने महिला की मौत की पुष्टि करने के बाद तुरंत पुलिस को सतर्क कर दिया. जांच के शुरुआती चरण में, शैजू ने पुलिस को बताया था किया कि शैरी ने अपने बेडरूम में फांसी लगाने का प्रयास किया था. शैजू के बयान के आधार पर पुलिस ने घटनास्थल की विस्तार से जांच की.
आरोपी ने अवैध संबंध के शक में की पत्नी की हत्या
पुलिस ने शैजू से आगे की पूछताछ कड़ाई बरतते हुए की. इस दौरान उसने कथित तौर पर शैरी की किसी और के साथ संबंध होने के संदेह के कारण हत्या करने की बात कबूल की. पुलिस के मुताबिक उसने कथित तौर पर शैरी को जबरन शराब पिलाकर लगभग बेहोश करने के बाद शॉल से उसका गला घोंट दिया. इसके बाद आरोपी ने कथित तौर पर अपनी पत्नी शैरी को बेडरूम में फांसी के फंदे से लटकाने का प्रयास किया.
पुलिस ने बताया कि शैजू ने अपनी पत्नी को जिस शॉल का इस्तेमाल कर फांसी पर लटकाने की कोशिश की थी, उसे खुद ही काट दिया. उसके बाद शैरी को अस्पताल लेकर पहुंचा. यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. महिला के गले पर 'वी शेप' का निशान देखने पर डॉक्टरों को शक हुआ, तो उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया और शैरी के हत्यारे का पर्दाफाश किया.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










