
पत्नी के हत्यारे बाबा ने सुप्रीम कोर्ट से कहा- मुझे भी राजीव गांधी के कातिल की तरह करें रिहा
AajTak
श्रद्धानंद उर्फ मुरली मनोहर मिश्रा ने अपनी पत्नी नमाजी को नशीला पदार्थ देकर उसे जिंदा दफ्ना दिया था. यह घटना 28 अप्रैल 1991 की है. श्रद्धानंद ने बेंगलुरू स्थित अपने बंगले के कंपाउंड में ही पत्नी को जिंदा दफना दिया था. अब श्रद्धानंद ने समानता के अधिकार के उल्लंघन का हवाला देते हुए कहा कि वह बिना पैरोल के 29 सालों से जेल में हैं.
राजीव गांधी की हत्या की दोषी नलिनी श्रीहरन की रिहाई के बाद स्व-घोषित बाबा श्रद्धानंद ने सुप्रीम कोर्ट से गुहार लगाई है कि उन्हें भी रिहा किया जाए. श्रद्धानंद अपनी पत्नी की हत्या के आरोप में उम्रकैद की सजा काट रहे हैं. उन्होंने अदालत में याचिका दायर कर कहा है कि जिस तरह राजीव गांधी के हत्यारों को रिहा किया गया है, मुझे भी जेल से रिहा किया जाए.
श्रद्धानंद ने समानता के अधिकार के उल्लंघन का हवाला देते हुए कहा कि वह बिना किसी पैरोल के लगभग 29 सालों से जेल में बंद हैं. उन पर अपनी पत्नी शकीरा नमाजी की हत्या का आरोप है.
श्रद्धानंद पर क्या है आरोप?
श्रद्धानंद उर्फ मुरली मनोहर मिश्रा ने अपनी पत्नी नमाजी को नशीला पदार्थ देकर उसे जिंदा दफना दिया था. यह घटना 28 अप्रैल 1991 की है. श्रद्धानंद ने बेंगलुरू स्थित अपने बंगले के कंपाउंड में ही पत्नी को जिंदा दफ्ना दिया था.
शकीरा मैसूर के पूर्व दीवान सर मिर्जा इस्मायल की पोती थी, जिसने पूर्व राजनयिक अकबर खलीली को तलाक देने के बाद 1986 में श्रद्धानंद से शादी की थी.
राजीव गांधी हत्या मामले में रिहा किए गए दोषियों की तर्ज पर समानता की मांग करते हुए श्रद्धानंद ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर कहा कि उन्हें उम्रकैद की सजा सुनाई गई और इस दौरान उन्हें एक भी दिन का पैरोल नहीं दिया गया.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










