
पत्नी की हत्या, टुकड़ों में लाश और गिरफ्त में कातिल... फिर भी पुलिस को नहीं मिल रहे सबूत, उलझी मर्डर मिस्ट्री
AajTak
तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से सामने आई इस कहानी ने हर किसी को सकते में डाल दिया है. ख़ौफ और जिज्ञासा से भरे लोग मौका-ए-वारदात वाले मकान को देखने आ रहे हैं. और इसी के साथ हैदराबाद के मीरपेट थाने की पुलिस इस भयानक वारदात के सुराग तलाशने में जुटी है.
Hyderabad Madhvi Murder Case: हैदराबाद पुलिस ने अपनी पत्नी की जान लेने, उसकी लाश को काट कर कुकर में पकाने और उसे मछलियों को खिला देने वाले रिटायर्ड फौजी गुरुमूर्ति को तो गिरफ्तार कर लिया है. लेकिन पुलिस लाख कोशिश करने के बावजूद उसके हाथों हुए इस कत्ल के सबूत नहीं जुटा पा रही है.
तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से सामने आई इस कहानी ने हर किसी को सकते में डाल दिया है. ख़ौफ और जिज्ञासा से भरे लोग मौका-ए-वारदात वाले मकान को देखने आ रहे हैं. और इसी के साथ हैदराबाद के मीरपेट थाने की पुलिस इस भयानक वारदात के सुराग तलाशने में जुटी है. एक ऐसा क़त्ल जिसने दिल्ली के श्रद्धा वाल्कर मर्डर केस और मुंबई के सरस्वती मर्डर केस की यादें फिर से ताजा करा दी हैं.
आपको बता दें कि 16 जनवरी को यहां रहने वाली 35 साल की हाउसवाइफ पी वेंकटा माधवी गायब हो गई थी. मूल रूप से आंध्र प्रदेश के नांदयाल की रहने वाली माधवी की शादी 13 साल पहले गुरुमूर्ती से हुई थी. गुरुमूर्ति आंध्र प्रदेश के ही प्रकाशम जिले का रहने वाला है. 45 साल के गुरुमूर्ति ने पहले एक फौजी के तौर पर इंडियन आर्मी में काम किया और फिर वहां से रिटायर होने के बाद वह अपने बीवी बच्चों के साथ हैदराबाद में सेटल हो गया था.
गुरुमूर्ति इन दिनों डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन यानी डीआरडीओ के कंचन बाग सेंटर में एक सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर काम किया करता था. माधवी और गुरुमूर्ति को दो बच्चे भी हैं. यानी देखा जाए तो दोनों की जिंदगी खुशहाल थी. लेकिन सबकुछ अच्छा होने के बावजूद 16 जनवरी को माधवी अचानक अपने घर से गायब हो गई. माधवी फोन पर अक्सर अपने माता-पिता और रिश्तेदारों से बात किया करती थी, लेकिन 16 जनवरी को वो अपने घर से गायब क्या हुई, उसका मोबाइल फोन भी स्विच्ड ऑफ हो गया.
ये मर्डर केस शायद हाल के दिनों का पहला और अनोखा ऐसा मामला है, जिसमें क़ातिल पुलिस की गिरफ्त में आ चुका है, अपना जुर्म कबूल रहा है, मौका-ए-वारदात से लेकर लाश ठिकाने लगाने तक के सारे ठिकाने बता रहा है, लेकिन पुलिस फिर भी कत्ल के सबूत नहीं ढूंढ पा रही है. और यही वजह है कि लाश मिलने या फिर सबूत ढूंढ निकालने तक पुलिस इस मामले को गुमशुदगी का मामला मान कर ही चल रही है.
ज़रूर पढ़ें-- बीवी का कत्ल, लाश के टुकड़े और प्रेशर कुकर का इस्तेमाल... दिल दहला देगी रिटायर्ड फौजी की ये खौफनाक करतूत

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










