
पत्नी का मर्डर: 5 लाख में सुपारी और 1 लाख एडवांस, शूटर्स से बोला पति- बाकी पैसा बीमा के 35 लाख मिलने पर
AajTak
MP News: मध्य प्रदेश के राजगढ़ में कर्ज में डूबे शख्स ने पत्नी की सुपारी देकर हत्या करवा दी. इंटरनेट पर वीडियो देखकर पहले पत्नी का 35 लाख रुपए का बीमा करवाया और फिर पांच लाख रुपए में भाड़े के शूटर्स को सुपारी दे दी. आरोपी पति ने शूटर्स को एक लाख रुपए एडवांस देकर बाकी की राशि बीमा की रकम मिलने के बाद देने का वादा किया था.
मध्यप्रदेश के राजगढ़ में पुलिस ने एक हैरान कर देने वाले मामले का खुलासा किया है. यहां एक पति ने पत्नी की सिर्फ इसलिए हत्या करवा दी ताकि उसकी बीमा पॉलिसी (Insurance Policy) की राशि से वह अपने ऊपर चढ़े कर्ज को उतार सके. हैरानी की बात यह है कि पत्नी की हत्या से पहले खुद पति ने ही पत्नी का 35 लाख रुपए का बीमा करवाया था.
राजगढ़ जिले के एडिशनल एसपी मनकामना प्रसाद के मुताबिक, बीती 26 जुलाई की रात करीब 9 बजे का यह मामला है. जिले के भोपाल रोड स्थित माना जोड़ गांव के पास एक महिला की उस वक्त गोली मारकर हत्या कर दी गई, जब वह बाइक पर अपने पति के साथ बैठकर जा रही थी. पति ने पुलिस को बताया कि उसने 4 लोगों से कर्ज ले रखा था, जो उस पर लगातार रुपए वापस करने का दबाव बना रहे थे.
पति ने पुलिस को बताया कि जब वह अपनी पत्नी के साथ नेशनल हाइवे से जा रहा था, तो इसी दौरान उन चार लोगों ने हमला कर दिया, लेकिन इस दौरान पत्नी बीच-बचाव करने लगी तो उसे गोली मारकर फरार हो गए. पुलिस ने महिला के पति के बयान के आधार पर चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया और तफ्तीश शुरू कर दी.
इस दौरान पता चला कि महिला का कुछ दिन पहले ही बीमा करवाया गया है. जिसके बाद जांच की दिशा बदली गई और फिर जो खुलासे हुए उसके बाद पुलिस ने आखिरकार हत्यारे का पता लगा ही लिया. हत्यारा कोई और नहीं, बल्कि मृतका का पति ही निकला. पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी ने पहले पत्नी का बीमा करवाया और बाद में उसकी हत्या करवा दी ताकि बीमा की राशि से कर्ज उतार सके.
ऐसे खुला राज पुलिस को दिए बयान में मृतका के पति ने घटना की रात की जो कहानी बताई थी, उसमें कहा था कि पत्नी को सामने से गोली मारी गई जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला की महिला को पीछे से गोली मारी गई थी. यहीं से पुलिस का शक गहरा गया. इसके बाद पुलिस ने चारों आरोपियों की कॉल डिटेल्स निकलवाई, तो पाया गया कि घटना के समय इनमें से कोई भी घटनास्थल या मौजूद नहीं था.
इसके बाद जब पुलिस ने महिला के पति की कॉल डिटेल निकलवाई तो मालूम हुआ कि एक नंबर पर पति की पिछले कुछ दिनों में लगातार बात हुई है और वह नंबर घटना वाली रात घटनास्थल पर मौजूद भी था. इसके बाद पुलिस ने पति से पूछताछ की तो शुरुआत में उसने गुमराह किया, लेकिन सख्ती से पूछताछ के बाद आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.








