
पत्नी का चल रहा था अफेयर, समझाया भी...नहीं मानी तो तंग आकर युवक ने उठाया खौफनाक कदम
AajTak
Haryana News: अंबाला कैंट में एक युवक ने पत्नी के अफेयर से तंग आकर सुसाइड कर लिया. युवक ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें उसने पत्नी पर कई आरोप लगाए हैं. पुलिस ने मृतक की पत्नी, उसके परिजन और एक युवक के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है.
हरियाणा के अंबाला कैंट में पत्नी और उसके आशिक से तंग आकर एक युवक ने सुसाइड कर लिया. युवक ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें उसने अपनी पत्नी की बेवफाई और उसके आशिक का जिक्र किया है. फिलहाल पुलिस ने युवक की पत्नी, उसके परिजन और उसके आशिक के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है. मामले की जांच की जा रही है.
पुलिस के अनुसार, अंबाला कैंट के रहने वाले 34 साल के राजेंद्र (बदला हुआ नाम) की शादी 2 साल पहले मेरठ की रहने वाली रानी (बदला हुआ नाम) के साथ हुई थी. शादी के 2 माह बाद उसे पत्नी के अफेयर की जानकारी मिली. राजेंद्र को पता चला कि उसकी पत्नी का राजा (परिवर्तित नाम) नाम के युवक के साथ अफेयर था. उसने इसकी जानकारी अपने ससुरालवालों को भी दी, लेकिन किसी ने इस मामले पर कोई बात नहीं की. पत्नी को भी समझाया, लेकिन वह नहीं मानी.
सुसाइड नोट में लगाए गए हैं गंभीर आरोप
जब समझाने के बाद भी उसकी पत्नी नहीं मानी, तो राजेंद्र अपनी पत्नी के अफेयर को लेकर मानसिक रूप से परेशान रहने लगा. आरोप है कि राजेंद्र ने पत्नी और उसके आशिक की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर ली. इन बातों का जिक्र सुसाइड नोट में किया गया है. इंस्पेक्टर नरेश कुमार ने कहा कि मृतक अरुण ने अपनी पत्नी के अवैध संबंधों का जिक्र किया है.
नोट में लिखा है कि पत्नी का आकाश नाम के युवक के साथ अफेयर चल रहा था. फिलहाल पुलिस ने मृतक की पत्नी रानी, उसके परिजन और राजा नाम के युवक के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.

पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी जारी है. कारण है सक्रीय हुआ एक नया पश्चिमी विक्षोभ. इस तगड़ी मौसमी गतिवधि ने पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम को बदल दिया है. जम्मू, हिमाचल से लेकर उत्तराखंड तक एक तरफ बर्फबारी का दौर जारी है तो इसी कारण मैदानी इलाके जैसे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी में लगातार बारिश हो रही है. राजस्थान और कर्नाटक में तो जबरदस्त ओलावृष्टि देखने को मिली है.

देश में चल रहे एलपीजी गैस संकट का असर अब मुंबई में भी छोटे कारोबारियों पर साफ दिखने लगा है. गैस सिलेंडर की कमी से जूझ रहे दुकानदार अब वैकल्पिक उपाय अपनाने को मजबूर हैं. मुंबई में कई दुकानदार इलेक्ट्रिक स्टोव और चाय-कॉफी वेंडिंग मशीनों की ओर रुख कर रहे हैं. चाय विक्रेता इंद्रजीत जोशी ने भी सूरत से इलेक्ट्रिक मशीन मंगवाई है, ताकि सिलेंडर की कमी के बावजूद उनका काम बंद न हो और ग्राहक दोबारा लौट सकें.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कॉलेज पॉलिटिक्स से सियासी सफर का आगाज किया था. मुख्य धारा की राजनीति के डेब्यू चुनाव में हिमंत को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे प्रयास में पहली जीत का स्वाद चखने वाले हिमंत न सिर्फ असम की सत्ता के शीर्ष पर काबिज हुए, बल्कि पूर्वोत्तर पॉलिटिक्स की धुरी बनकर भी उभरे.








