
पत्थरों से हत्या, डीजल से जलाया, फिर नदी में बहाईं अस्थियां... अंतरधार्मिक शादी से नाराज भाई ने बहन के पति को उतारा मौत के घाट
AajTak
महाराष्ट्र के पुणे (Pune) में एक लड़की ने अंतरधार्मिक विवाह (inter religious marriage) कर लिया. यह बात उसके परिजनों को मंजूर नहीं थी. लड़की शादी के बाद अपने पति के साथ पुणे आकर रहने लगी थी. इसी बीच लड़की के भाई ने उसके पति की हत्या कर दी. इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर दो आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है.
महाराष्ट्र के पुणे में एक लड़की ने परिजनों की मर्जी विरुद्ध अंतरधार्मिक शादी (inter religious marriage) कर ली. इसके बाद लड़की के भाई ने दो अन्य लोगों के साथ मिलकर बहन के पति की हत्या कर दी. इस मामले में तीन लोगों पर केस दर्ज किया गया है. पुलिस ने दो आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है. मृतक का नाम अमीर मोहम्मद शेख है. अमीर ने अंतरधार्मिक विवाह किया था.
जानकारी के अनुसार, अमीर मोहम्मद शेख और एक लड़की के बीच प्रेम संबंध था. दोनों एक ही गांव के रहने वाले थे. लड़की के परिजनों को यह रिश्ता मंजूर नहीं था. परिवार के खिलाफ जाकर दोनों ने अंतरधार्मिक विवाह कर लिया. शादी के बाद दोनों विवाद से बचने के लिए पुणे आकर रहने लगे. पांच-छह महीने से दोनों पुणे के मोशी में रह रहे थे. लड़की नाम बदलकर अरीना हो गई थी, वह अमीर के साथ रह रही थी. अमीर एक कंपनी में काम करता था.
यह भी पढ़ें: पति के सामने किया अपहरण, फिर दी मौत... लव मैरिज से नाराज परिजनों ने हत्या कर जलाया बेटी का शव
बीते महीने 15 जून को अमीर शेख कंपनी में काम पर जाने के लिए घर से निकला था, तभी अमीर को लड़की के भाई ने बुलाया और शराब पीने को कहा. फिर शराब लेने के बाद लड़की का भाई और दो अन्य आलंदी-चाकन रोड के पास जंगल में पहुंचे और शराब पीने लगे.
सभी वहां शराब पी रहे थे, तभी लड़की के भाई ने अमीर को बुरी तरह पीटा. सिर पर पत्थर मारकर हत्या कर दी. साक्ष्य मिटाने के लिए शव को डीजल से जला दिया. हड्डियों और राख को बोरे में भरकर नदी में बहा दिया. लड़की का भाई बहन के अंतरधार्मिक विवाह से नाराज था.
यह भी पढ़ें: बेटा बाहर खेलता रहा, महिला डाककर्मी ने रूम में जाकर लगा ली फांसी... ड्राइवर से की थी लव मैरिज

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










