
पति से नफरत की कीमत बेटे ने चुकाई... कातिल CEO मां ने रचा खौफनाक प्लान कि अब वो कभी नहीं मिल पाएंगे
AajTak
सूचना सेठ को अपने पति से नफरत थी. शादी के नौ साल बाद उनके बेटा हुआ था और अगले ही साल दोनों का तलाक हो गया. सूचना नहीं चाहती थी कि उसका पति बेटे को मिल सके. मगर, कोर्ट का आदेश इसके आड़े आ रहा था. लिहाजा, सूचना ने ऐसा खौफनाक प्लान बनाया कि अब पिता कभी बेटे से नहीं मिल पाएगा. मगर, शायद सूचना भी कभी सलाखों से बाहर न निकल पाए.
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एथिक्स एक्सपर्ट, डेटा साइंटिस्ट और स्टार्टअप कंपनी माइंडफुल एआई लैब की फाउंडर और सीईओ 39 साल की सूचना सेठ (Suchana Seth). वो नाम, जिसने कामयाबी की जिस बुलंदी छुआ और अब सलाखों के पीछे है… वजह अपने 4 साल के बेटे की हत्या. इस हत्या की वजह तलाक ले चुके पति से बेइंतहा नफरत… सूचना नहीं चाहती थी कि पति उसके बेटे से मिले. इसके लिए ऐसा खौफनाक कदम उठाया, जिसके आगे मां की ममता भी फीकी पड़ गई.
इस कहानी को परत-दर-परत हम आपको बताएंगे. कैसे सूचना सेठ की हंसती-खेलती जिंदगी वारदात की इस दहलीज तक पहुंची? कैसे 14 साल पहले हुई शादी महज 10 साल में टूट गई और फिर कामयाबी के कसीदों से लेकर सूचना कैसे पहुंची जेल की कोठरी तक…
2010 में शादी, 2019 में मां बनी और 2020 में हुआ तलाक
पश्चिम बंगाल की रहने वाली सूचना सेठ ने केरल के रहने वाले शख्स से साल 2010 में शादी की. नौ साल बाद 2019 में दोनों को एक बेटा हुआ. अगले ही साल यानी 2020 में पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ, तो मामला कोर्ट जा पहुंचा और दोनों का तलाक हो गया.
कोर्ट ने आदेश दिया कि पिता अपने बच्चे से हर रविवार को मिल सकता है. मगर, सूचना नहीं चाहती थी कि उसका पति बच्चे से कभी दोबारा मिले. कोर्ट के फैसले के बाद वह तनाव में रहने लगी. वह बच्चे को पिता से मिलने से रोकने के लिए हर तरकीब पर विचार करने लगी. फिर रचा खौफनाक षड्यंत्र…
घुमाने के लिए बच्चे को ले गई गोवा, वहां कर दी हत्या

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










