
पति-संतान न होने पर विधवा की संपत्ति किसकी? सुप्रीम कोर्ट ने कहा- बातचीत से हो समाधान
AajTak
याचिकाकर्ताओं ने धारा 15 (1) (बी) को चुनौती दी है. इस प्रावधान के तहत यदि नि:संतान विवाहित महिला की मृत्यु हो जाती है तो उसकी संपत्ति पति के वारिसों को दी जाएगी. जस्टिस बी. वी. नागरत्ना की बेंच ने सुनवाई के दौरान कहा कि हिंदू विवाह परंपरा और विधि का मूल विचार यह है कि विवाह के बाद कन्या का गोत्र, उपनाम और पारिवारिक जिम्मेदारी बदल जाती है.
हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम, 1956 की कुछ धाराओं को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने महत्वपूर्ण टिप्पणी की. कोर्ट ने कहा कि ऐसे मामलों में किसी भी आदेश से हजारों साल पुरानी परंपरा प्रभावित होगी, इसलिए बेहतर होगा कि पक्षकार आपसी बातचीत और समझौते के जरिए ही हल निकालें.
यह मामला एक ऐसी महिला से जुड़ा था जिसकी मृत्यु के बाद उसके पति की बहन ने संपत्ति पर दावा ठोका. अब यह विवाद अदालत की बजाय आपसी सहमति और मध्यस्थता के जरिए निपटाने की दिशा में आगे बढ़ेगा.
अदालत ने कहा कि यदि किसी विवाहित हिंदू महिला की मृत्यु बिना वसीयत (Will) के हो जाती है और उसके पति या संतान जीवित नहीं हैं, तो उसकी संपत्ति पर अधिकार को लेकर मायके और ससुराल पक्ष के बीच विवाद उत्पन्न होता है.
जस्टिस बी. वी. नागरत्ना की बेंच ने सुनवाई के दौरान कहा कि हिंदू विवाह परंपरा और विधि का मूल विचार यह है कि विवाह के बाद कन्या का गोत्र, उपनाम और पारिवारिक जिम्मेदारी बदल जाती है. पिता कन्यादान के जरिए अपनी पुत्री को पति के गोत्र में सौंप देता है. यही वजह है कि विवाहिता के भरण-पोषण की जिम्मेदारी ससुराल वालों पर ही मानी जाती है, न कि मायके के भाई-भतीजों पर.
कोर्ट में धारा 15 (1) (बी) को दी गई चुनौती
याचिकाकर्ताओं ने धारा 15 (1) (बी) को चुनौती दी है. इस प्रावधान के तहत यदि नि:संतान विवाहित महिला की मृत्यु हो जाती है तो उसकी संपत्ति पति के वारिसों को दी जाएगी. मायके वालों को केवल तब अधिकार मिलेगा जब पति का परिवार न हो. वकीलों का कहना है कि यह व्यवस्था महिलाओं की गरिमा और अधिकारों के विपरीत है, क्योंकि महिला की संपत्ति स्वत: पति के परिवार में ही चली जाती है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










