
पति-पत्नी को पार्क में एक के बाद एक मारी 7 गोलियां , 2 महीने पहले की थी लव मैरिज
AajTak
हरियाणा के हांसी में दो महीनें पहले प्रेम विवाह करने वाले एक जोड़े की गोली मारकर हत्या कर दी गई. बदमाशों ने सुबह-सुबह एक पार्क में घटना को अंजाम दिया और फरार हो गए. दोनों नवविवाहित जोड़े का शव पार्क में पड़ा मिला. पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है.
हिसार के हांसी में लव मैरिज करने वाले कपल की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई. दोनों के शव हांसी के लाला हुकुम चंद जैन पार्क में पड़े हुए मिले. दोनों कपल सुबह पार्क में बैठे हुए थे. करीब साढ़े 9 बजे बाइक पर आए 2 बदमाशों ने 7 राउंड फायरिंग की. इसमें दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. हत्या की घटना को अंजाम देकर अपराधी भाग निकले.
गोलियों की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए. इसी बीच किसी ने पुलिस को इस घटना की सूचना दे दी. इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आसपास का एरिया सील कर दिया. घटना को लेकर हांसी के एसपी मकसूद अहमद ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि पार्क में गोली चली है.
उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंच गए. दोनों की डेडबॉडी पार्क में पड़ी हुई थी. मौके से खोखा भी मिला हैं. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में साफ हो पाएगा कि दोनों को कितनी गोलियां लगी हैं. एसपी मकसूद अहमद ने बताया कि मृतकों की पहचान नारनौंद के बड़ाला गांव के रहने वाले तेजवीर और हांसी के सुल्तानपुर गांव की रहने वाली मीना के रूप में हुई है.
मृतक लड़के के परिजन मौके पर पहुंच गए हैं और लड़की के परिजनों से जानकारी लेने के लिए टीम गांव में गई हुई है.दोनों ने 2 महीने पहले ही शादी की थी. तेजवीर नोएडा की एक कंपनी में नौकरी करता था. दोनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए हांसी के सामान्य अस्पताल में भिजवा दिए गए हैं. पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है.
घटना को अंजाम देने के बाद युवक बाइक से ही फरार हो गए. आसपास के लोगों ने पुलिस को इस हत्याकांड की जानकारी दी. पुलिस दोनों बदमाशों को तलाश रही है. सुबह के समय पार्क में घूमने आए लोगों में दहशत का माहौल है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










