
पति-पत्नी के बीच हो रहा था झगड़ा, बचाने आई मां को बेटे ने सब्जी काटने वाले चाकू से मार डाला
AajTak
बरेली में एक बेटे ने मां की हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. आरोपी नशे का आदि था और वो अपनी पत्नी से पैसे मांग रहा था. इस दौरान पति, पत्नी के बीच झगड़ा शुरू हो गया. जब बुजुर्ग महिला ने बीच बचाव की कोशिश की तो गुस्साए बेटे ने सब्जी काटने वाले चाकू से मां पर हमला कर दिया.
उत्तर प्रदेश के बरेली में एक बेटे ने चाकू घोंपकर मां की हत्या कर दी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज मामले की जांच शुरू की.
जानकारी के मुताबिक आरोपी शराब के नशे में पत्नी से रुपये मांग रहा था. इस दौरान दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया. पत्नी ने रुपये देने से मना किया तो पति ने उस पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गई. आरोपी की मां ने देखा कि बहू के चोट लग गई है और वो बीच बचाव करने के लिए दौड़ी. लेकिन शराबी बेटे ने अपनी मां पर भी चाकू से हमला कर दिया. जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
पुलिस ने बताया कि मृतक बुजुर्ग महिला मंजू देवी अपने पति सोहनलाल और तीन बेटे सूरज, जयप्रकाश और नरेश के साथ चंदन नगर में रहती थी. उनका चौथा बेटा अलग किराए के मकान पर रहता था. बेटा सूरज शराब पीता था. वो आए दिन पत्नी अनीता से रुपये की डिमांड करता रहा था. सूरज मंगलवार शाम करीब साढ़े चार बजे शराब पीकर घर पहुंचा.
पत्नी अनीता सास मंजू देवी (68) के साथ दरवाजे पर बैठी थी और घर पर दिवाली की तैयारियां चल रही थी. सूरज ने अनीता से और शराब पीने के लिए पैसे मांगे. अनीता ने पैसे देने से इनकार कर दिया इस पर दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया. आरोपी घर के अंदर से सब्जी काटने वाली छुरी लेकर आया और पत्नी पर वार कर दिया. यह देख आरोपी मां अपनी बहू को बचाने दौड़ी और बेटे ने अपनी को भी चाकू घोंप दिया. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
इस मामले पर एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि थाना किला में शाम को सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति ने अपनी मां और पत्नी को चाकू मारा है. मां की मृत्यु हो गई और घायल पत्नी का हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है. पति और पत्नी के बीच विवाद हो रहा था. बेटा शराब के नशे में पत्नी से पैसे मांग रहा था इस दौरान मां ने बीच बचाव करने की कोशिश की. इससे गुस्साए आरोपी बेटे ने अपनी मां पर चाकू से कमर पर कई बार वार कर दिए. जिसमें उनकी मौके पर ही मौत हो गई. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. मामले की जांच की जा रही है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










