
पति-पत्नी और ब्यूटी क्वीन... सुकेश-जैकलीन का मैरिज ड्रीम पूरा होता इससे पहले खुल गई महाठग की पोल!
AajTak
कहा जा रहा है कि जैकलीन पर सुकेश का जादू इस कदर हावी हो गया था कि वो सब कुछ छोड़कर हरदम सुकेश के ही बारे में सोचती रहती थी, लेकिन एक रोज उसका सपना तब टूटा, जब उनके हेयर ड्रेसर ने जैकलीन को एक अखबार की कटिंग दिखाई. जिसमें सुकेश की क्राइम हिस्ट्री लिखी हुई थी.
बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस और उनके ड्रीम ब्यॉय महाठग सुकेश चंद्रशेखर की कहानी उलझती ही जा रही है. दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा यानी EOW एक बार फिर जैकलीन से सुकेश और उसकी महाठगी के बारे में बहुत कुछ जानना चाहती है. खासतौर से ये बात अभी तक पुलिस के गले नहीं उतर पा रही कि इतने बड़े ठग की इतनी बड़ी कारस्तानी पूरा देश जान चुका था लेकिन एक हीरोइन कैसे उससे अनजान रह सकती है.
दरअसल, जैकलीन फर्नांडिस एक ब्यूटी क्वीन की तरह सुकेश की जिंदगी में आ गई थी. सुकेश हर हाल में जैकलीन को खुश देखना चाहता था. इसलिए उसने जैकलीन पर जमकर दौलत लुटाई. जैकलीन भी पीछे नहीं थी. सुकेश का सुरूर उसके सिर चढ़ कर बोलने लगा था. वो उसके साथ घर बसाने के सपने संजो रही थी. लेकिन फिर अचानक उसकी जिंदगी का सबसे पड़ा ख्वाब चकनाचूर हो गया. और अब उनकी दुश्वारी बढ़ने लगी है. जैकलीन को एक बार फिर सवालों का सामना करना होगा.
फिल्मी पर्दे पर अदाएं दिखाने वाली जैकलीन की असल ज़िंदगी मुश्किल में फंसी है. मौजूदा वक़्त में जैकलीन की कुंडली में दिल्ली पुलिस आकर ऐसी जगह बैठ गई है कि जहां से जैकलीन के लिए चैन की सांस लेना अभी दूर की कौड़ी लग रही है. दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा एक बार फिर अपने तीखे और पैने सवालों से जैकलीन की पेशानी पर परेशानी का पसीना छलकाने को तैयार है.
जैकलीन फर्नांडिस से फिर पूछताछ महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने 200 करोड़ रुपये की जो हेराफेरी की है, उसके बारे में अब एक बार फिर दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा उससे पूछताछ कर रही है. 14 सितंबर को जैकलीन से लंबी पूछताछ की गई थी. जिसमें महाठग सुकेश चंद्रशेखर, 200 करोड़ की ठगी और महंगे तोहफों के बारे में जैकलीन से 8 घंटे से ज्यादा तक EOW के अधिकारियों ने कई सवाल पूछे थे.
कई सवालों के जवाब नहीं दे सकी जैकलीन मगर सामने आई जानकारी के मुताबिक जैकलीन कई सवालों के जवाब ठीक से नहीं दे सकीं. यानी दिल्ली पुलिस उनके जवाब से पूरी तरह संतुष्ट नहीं है. अब तक कई कामयाब फिल्मों में अपना जलवा बिखेर चुकीं जैकलीन बार-बार यही दोहरा रहीं हैं कि ये सच है उन्होंने सुकेश चंद्रशेखर से कई महंगे गिफ्ट लिए लेकिन उन्हें सुकेश के क्रिमनल बैकग्राउंड के बारे में पता नहीं था. यानी वो खुद को विक्टिम बताकर मामले से बचने की पूरी कोशिश कर रहीं हैं.
जानबूझ कर अनजान बनी रही जैकलीन! पर दिल्ली पुलिस और ईडी को यकीन है कि जैकलीन को जानकारी थी कि सुकेश ठगी के पैसों से उन्हें 10 करोड़ के उपहार दे रहा है. लेकिन वो जानबूझ कर अनजान बनी रहीं. पिछले हफ्ते की गई पूछताछ के दौरान पुलिस अधिकारियों ने पहले जैकलीन के साथ पिंकी ईरानी के बयान दर्ज कराए फिर जैकलीन का अलग से बयान दर्ज किया गया.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



