
पति, पत्नी और कर्ज... दबाव और धमकियों ने ले ली इंटीरियर डिजाइनर की जान, 7 पन्नों में दर्ज दुखभरी दास्तान
AajTak
एक रोज इंजीनियर पति ने अपनी इंटीरियर डिजाइनर पत्नी को फोन किया तो कोई जवाब नहीं मिला. इसके बाद जब उस शख्स ने घर के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज अपने मोबाइल पर देखी तो उसके होश उड़ गए.
कभी-कभी इंसान कर्ज के जाल में ऐसा फंस जाता है कि उसका जीना दुश्वार हो जाता है. और जब बार-बार लोग पैसे का तकादा करने उसके पास जाते हैं, तो वह परेशान होकर खौफनाक कदम उठा लेता है. ऐसा ही एक मामला मध्य प्रदेश के इंदौर शहर से सामने आया है. जहां कर्ज से परेशान एक इंटीरियर डिज़ाइनर दंपति छुपकर रह रहे थे. एक रोज पति ने अपनी पत्नी को फोन किया तो कोई जवाब नहीं मिला. इसके बाद जब उस शख्स ने घर के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज अपने मोबाइल पर देखी तो उसके होश उड़ गए.
इंटीरियर डिज़ाइनर ने की खुदकुशी ये कहानी है इंदौर के इंजीनियर उत्तम शर्मा और उनकी पत्नी करुणा शर्मा की. करुणा पेशे से इंटीरियर डिज़ाइनर थीं. उस दिन उत्तम इंदौर से बाहर गए हुए थे और अपनी पत्नी को लगातार फोन लगा रहे थे, लेकिन जब कोई जवाब नहीं मिला तो परेशान होकर उत्तम ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज अपने मोबाइल पर देखी. उन्होंने देखा कि उनकी पत्नी फांसी के फंदे पर झूल रही थी. कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें पत्नी ने कुछ लोगों पर पैसों के लिए परेशान करने और अपमान करने का आरोप लगाया था.
लसूड़िया थाना इलाके का मामला सुसाइड की सिहरन पैदा करनेवाली सीसीटीवी तस्वीरें तो हम आपको नहीं दिखा सकते, लेकिन उन तस्वीरों के पीछे का सच आपको जरूर बता सकते हैं, जो किसी के भी दिलो दिमाग को झकझोर देने के लिए काफी है. यह मामला इंदौर के लसूड़िया थाना इलाके का है, जहां मंगलवार की रात करीब पौने दस बजे एक महिला ने अपने ही घर में फांसी का फंदा लगा कर खुदकुशी कर ली.
पत्नी से 700 किमी दूर था पति विडंबना ये रही कि सुसाइड के दौरान इंदौर से करीब 700 किलोमीटर दूर मौजूद उसका पति अपने घर से सुसाइड से पहले अपनी बीवी को लगातार फोन करता रहा, लेकिन बीवी ने फोन नहीं उठाया और जब तक उसने अपने मोबाइल फोन पर घर के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की, तब तक देर हो चुकी थी. महिला फंदे से लटक चुकी थी. पति ने फौरन इंदौर में अपने पड़ोसी को फोन कर अपनी बीवी के फंदे से लटक जाने की बात बताई, जिसके बाद पड़ोसी ने किसी तरह घर का दरवाजा खोल कर महिला को बचाने की भी कोशिश की. उसे नीचे भी उतार लिया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.
दबाव और धमकियों के चलते सुसाइड मरनेवाली महिला करुणा शर्मा एक इंटीरियर डिज़ाइनर थी, जबकि उसका पति उत्तम शर्मा इंजीनियर है. पुलिस की मानें तो करुणा शर्मा इंदौर में वीसी यानी वॉलेंटियरी कंट्रीब्यूशन फंड चलाया करती थी. जिसे लेकर कुछ लोग उसे रुपये-पैसों के लिए बहुत परेशान कर रहे थे. और इसी देनदारी के दबाव और धमकियों के चलते उसने ये कदम उठा लिया.
मरने से पहले लिखा 7 पन्नों का सुसाइड नोट सुसाइड करने से पहले महिला ने सात पेज का एक नोट भी छोड़ा है. जिसमें उसने कई लोगों के नाम लिखे हैं. महिला ने बताया है कि रुपयों के लेन-देन को लेकर कुछ लोगों ने कुछ समय पहले उसके घर में घुस कर तोड़फोड़ भी की थी और उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी. इसके बाद से वो काफी परेशानी थी. पुलिस की मानें तो महिला ने जिस फ्लैट में खुदकुशी, उसमें वो एक रोज पहले ही शिफ्ट हुई थी. महिला ने जिन लोगों पर इल्जाम लगाए हैं, उनमें हेमंत अत्रिवाल, प्रमिला अत्रिवाल, मोना शर्मा और आदित्य अग्रवाल जैसे लोग शामिल हैं.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








