
पति ने घर में तो पत्नी ने बिजली के खंभे पर लगाई फांसी... गाजियाबाद में कपल ने क्यों उठाया खौफनाक कदम?
AajTak
गाजियाबाद के लोनी इलाके में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां पति-पत्नी के बीच झगड़े के बाद पत्नी ने दिल्ली के लोनी राउंडअबाउट के पास एक बिजली के पोल से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, वहीं पति ने घर में अपनी जान दे दी. इस घटना के बाद आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों मामलों की जांच शुरू कर दी है.
गाजियाबाद के लोनी इलाके में दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां एक कपल के बीच घरेलू विवाद हो गया. इसके बाद दोनों ने अलग-अलग जगहों पर सुसाइड कर लिया. पुलिस को जब इस मामले की जानकारी मिली तो मौके पर पहुंचकर जायजा लिया. पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है. अभी तक कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है.
एजेंसी के अनुसार, पुलिस के अनुसार, 28 साल की शिवानी और उनके पति 32 वर्षीय विजय प्रताप चौहान गाजियाबाद के लोनी इलाके में रहते थे. दोनों के बीच घरेलू विवाद हो गया था, जिसके बाद दोनों ने खौफनाक कदम उठा लिया. शिवानी ने दिल्ली के लोनी राउंडअबाउट पर बिजली के खंभे से फांसी लगा ली, जबकि शिवानी के पति विजय प्रताप चौहान ने गाजियाबाद स्थित अपने घर में जान दे दी.
यह भी पढ़ें: इंदौर: लेडी कांस्टेबल के प्यार में B.Ed के छात्र ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखी ये बात
शुक्रवार को शिवानी ने लोनी राउंडअबाउट के पास एक बिजली पोल से लटककर जान दे दी. यह जगह शिवानी के घर से करीब आठ किलोमीटर दूर है. जब लोगों ने देखा तो पुलिस को इस मामले की सूचना दी. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस को शिवानी के कपड़ों से एक मोबाइल मिला, जो बंद था. फोन को चालू करने के बाद शिवानी के परिवार से संपर्क किया गया और उन्हें घटना की जानकारी दी गई.
इसी बीच यह पता चला कि शिवानी के पति विजय ने भी लोनी स्थित अपने घर में आत्महत्या कर ली है. सूचना पर पुलिस उनके घर पहुंची और मामले की छानबीन कर शव को बरामद किया. पुलिस का कहना है कि कपल के बीच शुक्रवार की सुबह किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था. इसके बाद नाराजगी में शिवानी घर से निकल गई. पुलिस ने बताया कि शिवानी के शव की प्रारंभिक जांच में शरीर पर कोई अन्य चोट के निशान नहीं मिले हैं. मौके पर क्राइम और फॉरेंसिक टीम ने भी जांच की.
वहीं, गाजियाबाद पुलिस ने विजय के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. दोनों घटनाओं में फिलहाल कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. पुलिस पारिवारिक विवाद और आत्महत्या के कारणों की गहराई से जांच कर रही है. घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया. पुलिस झगड़े की वजह और आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए परिजनों और रिश्तेदारों से पूछताछ करेगी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










