
पति ने की ऐसी हरकत कि खूब भड़की दुल्हन, शादी के दूसरे दिन ही मांगा Divorce
AajTak
हाल में एक महिला ने मामूली बात पर शादी के दूसरे दिन ही अपने पति को तलाक देने का फैसला कर लिया. उसने बताया कि कैसे पति की ओर से एक खास नियम तोड़े जाने से वह नाराज है.
शादी ब्याह में अकसर छोटे मोटे विवाद के चलते रिश्ते टूट जाते हैं. इसी तरह हाल में एक महिला ने मामूली बात पर शादी के दूसरे दिन ही अपने पति को तलाक देने का फैसला कर लिया. परिवार और रिश्तेदारों के लाख समझाने पर भी लड़की मानने को राजी नहीं है.
द मिरर की खबर के अनुसार उसने कहा कि पहले तो उसे कभी भी शादी में दिलचस्पी नहीं थी लेकिन जब उसके बॉयफ्रेंड ने उसे प्रपोज किया तो उसने हां कर दिया, और शादी का फैसला किया। दोनों ने शादी का आधा- आधा खर्च उठाया. लेकिन इस शादी को लेकर दोनों ने एक रूल बनाया था जिसे तोड़ने पर वह इस कदर नाराज हो गई.
उसने कहा कि उसने केवल एक ही सख्त नियम रखा था- और वो यह था कि पति को रिसेप्शन में उसके चेहरे पर केक नहीं रगड़ना था. लेकिन उसने वही किया और उसके सिर के पीछे से पकड़कर केक में धकेल दिया था। महिला का कहना है कि पहले से समझाने के बावजूद पति ने ये सब कुछ पूरी प्लानिंग से किया था और एक बैकअप केक रखा था. जब उसने मुझे केक मल दिया तो मैं भड़ककर इसके बाद तेजी से वहां से चली गई. लोग मुझे गुस्से में शादी न तोड़ने की नसीहत दे रहे हैं लेकिन मैं अडिग हूं.
महिला ने कहा कि उसे क्लौस्ट्रफ़ोबिया है और इसलिए वह य सब नहीं चाहती थी.उसने कहा कि जब उसका सिर केक में ठूंस दिया गया तो वह घबरा गई. उसने कहा- मैंने तय कर लिया के इस आदमी से शादी करने की गलती नहीं कर सकती. फिलहाल महिला फैसले के अनुसार तलाक लेने के लिए तैयार है. बता दें कि बाहर देशों में रिसेप्शन में केक काटने का कल्चर है और चेहरे पर केक मलने के चलते पहले भी कई दूल्हा दुल्हनों में विवाद के मामले आते रहे है.
Disclaimer: ये खबर मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर बनाई गई है. आजतक इसकी पुष्टि नहीं करता है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










