
पति के प्रैंक से इतना डर गईं सोनाक्षी सिन्हा, खुद के ही घर में आने से किया मना, मजेदार वीडियो हो रहा वायरल
ABP News
Sonakshi Zaheer Prank Video: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल अपने काफी मस्तीभरे वीडियोज शेयर करते रहते हैं. लेकिन अब सोनाक्षी अपने पति के प्रैंक से इतना डर गई हैं कि खुद के घर में तक नहीं घुस रहीं.
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और उनके पति जहीर इकबाल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. दोनों अक्सर अपने कई फोटोज और वीडियोज शेयर करते रहते हैं. जो काफी क्यूट और प्यारे होते हैं. इनके इतने मजेदार वीडियो को फैंस भी खूब पसंद करते हैं. अब हाल ही में कपल का एक और क्यूट सा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें सोनाक्षी अपने ही घर के अंदर घुसने से मना कर रही हैं.
जहीर के मजाक से डरीं सोनाक्षीये वीडियो जहीर इकबाल ने इंस्टाग्राम पर सोनाक्षी के साथ कोलैब करके शेयर किया है. वीडियो में देख सकते हैं कि सोनाक्षी घर के दरवाजे पर आती हैं और जहीर अपना कैमरा लेकर खड़े रहते हैं. इस पर सोनाक्षी उनसे पूछती हैं कि वो क्या कर रहे हैं और घर के अंदर आने से मना कर देती हैं. ये कुछ और नहीं बल्कि सोनाक्षी का डर है जो जहीर के बार बार प्रैंक करने से उनके अंदर बैठ गया. सोनाक्षी अच्छी तरह से पूरी तसल्ली कर लेती हैं कि कुछ नहीं है तब घर के अंदर कदम रखती हैं. दोनों ही वीडियो में खूब जोर जोर से हंसते नजर आते हैं.
A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona)

गोविंदा के सपोर्ट में उतरे डेविड धवन, एक्टर के सेट पर लेट आने पर बोले,- 'कौन सा एक्टर लेट नहीं आता?'
David Dhawan-Govinda: मशहूर फिल्ममेकर डेविड धवन ने हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में एक्टर गोविंदा की जमकर तारीफ की साथ ही उन्होंने गोविंदा के सेट पर देर से आने को लेकर खुलकर बात की.












