
पतंजलि योगपीठ की ऑनलाइन मीटिंग में चल गई अश्लील फिल्म, मच गया हंगामा; पुलिस ने दर्ज की FIR
AajTak
Uttrakhand News: पतंजलि योगपीठ की ऑनलाइन मीटिंग में पॉर्न फिल्म चलाने का कारनामा पुणे से Zoom पर जुड़े एक युवक ने किया था. मीटिंग में महिलाएं भी जुड़ी हुई थीं. घटना के संबंध में पतंजलि की ओर से कमल भदौरिया और शिवम वालिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई है.
Uttrakhand News: पतंजलि स्वास्थ्य अनुसंधान केंद्र में चल रही ऑनलाइन मीटिंग के दौरान अश्लील फिल्म प्रसारित करने के मामले में हरिद्वार के बहादराबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है. इस संबंध में पुलिस ने आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
दरअसल, पॉर्न फिल्म चलाने का कारनामा महाराष्ट्र के पुणे से Zoom पर जुड़े एक युवक ने उस समय किया, जब पतंजलि अनुसंधान संस्थान की ऑनलाइन मीटिंग चल रही थी.
इस दौरान युवक ने मीटिंग के बीच अश्लील फिल्म अपलोड करके प्रसारित कर दी. घटना के संबंध में पतंजलि की ओर से कमल भदौरिया और शिवम वालिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई है.
एसएसपी अजय सिंह का कहना है कि पतंजलि की एक आरे से एक केस दर्ज करवाया गया है. इसमें बताया गया कि पतंजलि योगपीठ से जुड़े तमाम लोगों की एक जूम मीटिंग हो रही थी.
देश-विदेश के लोग ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर जुड़कर कई महत्वपूर्ण बातों पर विचार विमर्श कर रहे थे. इस दौरान एक युवक ने अश्लील वीडियो अपलोड कर दी, जो कि प्रसारित हो गई. इस मीटिंग में महिलाएं भी जुड़ी हुई थीं.
इस मामले में पुणे के येरवडा स्थित बीकॉम कॉलेज कैंपस के पास रहने वाले आकाश के खिलाफ आईटी एक्ट में केस दर्ज किया गया है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










