
पढ़ाई पर कलह, पिता ने गोली मारने की दी धमकी, राइफल रखते ही बेटे ने किया फायर... नीले 'ड्रम कांड' की पूरी कहानी
AajTak
लखनऊ के आशियाना में लापता पैथोलॉजी संचालक मानवेंद्र सिंह का शव घर के ड्रम में मिला. पुलिस के मुताबिक पढ़ाई के दबाव को लेकर विवाद में बेटे ने कथित तौर पर पिता को लाइसेंसी राइफल से गोली मार दी और सबूत मिटाने के लिए शव के टुकड़े कर छिपा दिया. चार दिन बाद मामला खुला. आरोपी बेटा हिरासत में है और पुलिस जांच जारी है.
उत्तर प्रदेश के लखनऊ के आशियाना इलाके में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां लापता पैथोलॉजी संचालक का शव घर के अंदर एक ड्रम में बरामद होने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस जांच में जो कहानी सामने आ रही है, उसने रिश्तों को झकझोर कर रख दिया है. शुरुआती जांच के मुताबिक, पिता-पुत्र के बीच पढ़ाई और करियर को लेकर हुए विवाद ने इस वारदात को जन्म दिया.
मृतक की पहचान वर्धमान पैथोलॉजी के मालिक मानवेंद्र सिंह के रूप में हुई है, जो 20 फरवरी से लापता थे. उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पहले ही दर्ज कराई जा चुकी थी, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि मामला इतनी भयावह दिशा ले लेगा. सोमवार को सेक्टर L स्थित मकान नंबर 91 से एक ड्रम के अंदर उनका शव बरामद हुआ, जिसके बाद पुलिस ने हत्या की आशंका के आधार पर जांच तेज कर दी.
पिता के राइफल रखने पर बेटे ने चला दी गोली पुलिस सूत्रों के मुताबिक, घटना वाले दिन यानी 20 फरवरी की सुबह पिता और बेटे के बीच पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को लेकर तीखी बहस हुई थी. बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान गुस्से में पिता ने अपनी लाइसेंसी राइफल निकालकर बेटे को डराने की कोशिश की. हालांकि बेटे के शांत होने का भरोसा देने पर पिता ने राइफल को साइड में रख दिया. इसी मौके का फायदा उठाते हुए बेटे ने कथित तौर पर राइफल उठाई और पिता के सीने में गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई.
गोली चलने के बाद नीचे आई बेटी गोली चलने की आवाज सुनकर घर में मौजूद 16 वर्षीय बेटी, जो 11वीं की छात्रा है, ऊपर से नीचे आई. पुलिस के अनुसार, आरोपी बेटे ने बहन को धमकाया और कहा कि वह रोज-रोज के दबाव और झगड़े से परेशान था, इसलिए उसने यह कदम उठाया. उसने बहन को चुप रहने की धमकी भी दी कि अगर उसने किसी को बताया तो उसे भी मार देगा. डर के कारण बहन ने किसी को कुछ नहीं बताया.
शव को काटकर ड्रम में भर दिया इसके बाद आरोपी बेटे ने कथित रूप से साक्ष्य मिटाने की कोशिश की. पुलिस के मुताबिक उसने शव को तीसरी मंजिल से नीचे लाकर ग्राउंड फ्लोर के एक खाली कमरे में रखा और शव के टुकड़े कर उन्हें ठिकाने लगाने की कोशिश की. कुछ अंगों को सदरौना इलाके के पास फेंकने की बात भी सामने आई है, जबकि शरीर का बाकी हिस्सा घर के ड्रम में छिपाकर रखा गया था. DCP सेंट्रल जोन के मुताबिक, बेटे को नीट की तैयारी के लिए पिता लगातार डांट देते थे. जिससे वह काफी ज्यादा नाराज हो रहा था. कई बार इसे लेकर घर में बहस हो चुकी थी. बेटे ने आरी से गला काटकर ड्रम में भर दिया.
मामले का खुलासा तब हुआ जब मानवेंद्र सिंह चार दिन तक घर नहीं लौटे और पड़ोसियों को शक हुआ. पड़ोसी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि वे लगातार उनकी तलाश कर रहे थे. जब वे पुलिस के पास पहुंचे तो बेटे ने पहले कहा कि उसके पिता ने आत्महत्या कर ली है. लेकिन पुलिस द्वारा सख्ती से पूछताछ करने पर वह टूट गया और कथित तौर पर पूरी घटना कबूल कर ली.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










