
पढ़ाई के लिए डांटने पर छात्र ने दी जान, सोसाइटी की 9वीं मंजिल से कूदा
AajTak
गुजरात के सूरत में एक छात्र ने सुसाइड कर लिया. उसने यह कदम इसलिए उठाया, क्योंकि माता-पिता ने उसे पढ़ाई के लिए डांट दिया था. आत्महत्या से पहले का छात्र का एक वीडियो भी सामने आया है.
गुजरात में सूरत जिले के उधना इलाके में एक 12 साल के छात्र ने अपने घर के पास की शुभम रेजीडेंसी की नौवीं मंजिल से कूदकर जान दे दी. बताया जाता है कि परीक्षा के दौरान माता-पिता द्वारा पढ़ाई के लिए डांटे जाने के बाद छात्र ने यह कदम उठाया. आत्महत्या से पहले का छात्र का एक वीडियो भी सामने आया है. जिसमें वह लिफ्ट से बिल्डिंग पर जाते हुए दिखाई दे रहा है.
मृतक छात्र की पहचान 12 वर्षीय अवनीश तिवारी के रूप में हुई है. आत्महत्या से पहले आए सीसीटीवी में उसके चेहरे के हाव भाव से नहीं लग रहा है कि वह ऐसा कदम उठा लेगा. 9वीं मंजिल से कूदने के बाद नीचे गिरते ही अवनीश तिवारी की मौत हो गई.
यह भी पढ़ें: न सुसाइड नोट, न ही कोई सुराग... IIT कानपुर के हॉस्टल में तीन दिन तक पड़ा रहा धीरज का शव, किसी को नहीं लगी भनक
छात्र को नीचे पड़ा देख आस-पास बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए. लेकिन शुभम रेजीडेंसी में कोई भी 12 वर्षीय छात्र को नहीं जानता था. इसलिए उसके शव को अज्ञात मानकर पोस्टमॉर्टम के लिए स्मीमेर अस्पताल भेज दिया गया था. वहीं, जानकारी लगते ही छात्र का परिवार अस्पताल पहुंच गया.
7वीं क्लास का छात्र था अवनीश
खुदकुशी करने वाला छात्र अवनीश तिवारी अपने परिवार के साथ उधना इलाके की प्रभुनगर सोसाइटी में रहता था. तिवारी परिवार में एक बेटा, माता-पिता ही थे. अवनीश घर के पास के एक स्कूल में सातवीं कक्षा में पढ़ता था और अभी उसकी परीक्षाएं चल रही थीं व एक पेपर बचा था.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










