
पड़ोसी ने 4 साल की बच्ची से किया रेप, हत्या कर बक्से में डाल दी लाश... वारदात के बाद सो गया आरोपी
AajTak
सांगली में एक चार साल की बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न किया गया और उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई. हत्या के बाद बच्ची के ही पड़ोसी हत्यारे ने लड़की के शव को एक बोरे में डालकर लोहे के बक्से में छिपा दिया.
महाराष्ट्र में सांगली जिले के करजगी गांव , तालुका जत में गुरुवार को एक शर्मनाक घटना घटी. जहां एक चार साल की बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न किया गया और उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई. हत्या के बाद हत्यारे ने लड़की के शव को एक बोरे में डालकर लोहे के बक्से में छिपा दिया.
4 साल की मासूम से रेप और हत्या
इस मामले में, 45 साल के आरोपी पांडुरंग सोमनिंग कल्ली को उमाडी पुलिस ने तुरंत गिरफ्तार कर लिया. इस घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण माहौल है और भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है.पुलिस के अनुसार, चार साल की बच्ची अपने दादा-दादी के साथ करजगी में रह रही थी, जबकि उसके माता-पिता रत्नागिरी में मजदूरी करते थे.
खाना खिलाकर बच्ची के साथ खेला
इधर,पांडुरंग कल्ली अपनी मां के साथ बच्ची के घर के बगल में रहता था. वह मजदूर के रूप में काम कर रहा था.उसके घर के सामने एक बादाम का पेड़ है.गुरुवार को बच्ची खेलते हुए बादाम लेने पांडुरंग के घर आ गई. फिर उसने उसे खाना खिलाकर उसके साथ खेलने का नाटक किया. फिर वह उसे शेड में ले गया.यह देखकर कि वहां कोई नहीं है, पांडुरंग ने उसके साथ बलात्कार किया और उसकी हत्या कर दी.
बोरे में बंद कर बक्से में डाल दिया शव

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










