
पटियाला में दर्दनाक हादसा... बेकाबू होकर पेड़ से जा टकराई बस, मच गई चीख-पुकार, 15 यात्री घायल
AajTak
पंजाब के पटियाला जिले में बड़ा सड़क हादसा हो गया. यहां नाभा ब्लॉक के फरीदपुर गांव के पास राज्य परिवहन की एक बस अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई. बस में 15 यात्री सवार थे, जो घायल हो गए. बस का ड्राइवर और कंडक्टर भी घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
पंजाब के पटियाला जिले में बड़ा हादसा हो गया. यहां नाभा ब्लॉक के फरीदपुर गांव के पास पंजाब राज्य परिवहन की बस अचानक अनियंत्रित हो गई और पेड़ से जा टकराई. इस हादसे में करीब 15 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें बस का ड्राइवर और कंडक्टर भी शामिल हैं.
एजेंसी के अनुसार, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसा इतना भीषण था कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और यात्रियों को बाहर निकालने में ग्रामीणों को भारी मशक्कत करनी पड़ी.
लोगों ने बताया कि जैसे ही बस पेड़ से टकराई, तो यात्रियों में चीख-पुकार मच गई.आसपास मौजूद लोगों ने देखा तो दौड़कर तुरंत मौके पर पहुंचे. इसी के साथ घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. लोगों ने बस में फंसे यात्रियों को जैसे-तैसे बाहर निकाला और एंबुलेंस व अन्य वाहनों से अस्पताल पहुंचाया.
यह भी पढ़ें: UP: सड़क हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की दर्दनाक मौत, जन्मदिन से लौटते वक्त हुआ एक्सीडेंट
पुलिस सूत्रों ने बताया कि घायलों को पटियाला के सरकारी और निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. कुछ यात्रियों की हालत नाजुक बताई जा रही है. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, बस मल्लीवाल से पटियाला की ओर जा रही थी और इसमें सामान्य से कहीं अधिक यात्री सवार थे.
स्थानीय लोगों का कहना है कि बस रोजाना इसी मार्ग पर चलती है. इसमें ज्यादातर छात्र और ऑफिस जाने वाले लोग सवार होते हैं. हादसे के वक्त बस में क्षमता से कहीं ज्यादा यात्री मौजूद थे, जिससे ड्राइवर को गाड़ी नियंत्रित करने में परेशानी आई और यह हादसा हो गया. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हादसे की वजह का पता लगाया जा रहा है. ड्राइवर की स्थिति सुधरने के बाद उसका बयान भी दर्ज किया जाएगा.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










