
पटियाला: गुरुद्वारे के सेवादार ने महिला की गोली मारकर हत्या की, जानिए क्या है पूरा मामला?
AajTak
पंजाब के पटियाला में गुरुद्वारे के एक सेवादार ने महिला की गोली मारकर हत्या कर दी. आरोप है कि महिला यहां गुरुद्वारे के सरोवर के पास शराब पी रही थी. जबकि सेवादार ने उसे समझाने की कोशिश की. इसी दौरान विवाद बढ़ा और गुस्से में आकर सेवादार ने गोली चला दी.
पंजाब के पटियाला में गुरुद्वारा श्री दुखनिवारण साहिब के सेवादार ने एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी. आरोप है कि महिला गुरुद्वारे के सरोवर के पास शराब पी रही थी. सेवादार ने उसे समझाया, लेकिन जब वो नहीं मानी और बदतमीजी की तो सेवादार ने गोली चला दी. इस पूरे घटनाक्रम में सेवादार भी जख्मी हुआ है. उसे गोली के छर्रे लगे हैं.
जानकारी के मुताबिक, पटियाला के ऐतिहासिक श्री गुरुद्वारा दुखनिवारण साहिब के सरोवर के पास बैठकर परमिंदर कौर नाम की महिला बीते रोज शराब पी रही थी. इस बात की भनक सेवादार को लगी तो वह महिला के पास पहुंचा और उसे सरोवर के पास बैठकर शराब पीने से रोका. बताते हैं कि जब महिला नहीं मानी और जिद करने लगी तो सेवादार उसे मैनेजर रूम में ले गया. वहां काफी देर तक समझाइश दी गई.
शादी से एक दिन पहले दूल्हे की हत्या, जमीनी विवाद में चाचा-चाची ने पीट-पीटकर मार डाला
'महिला की बदतमीजी से बौखलाया सेवादार'
आरोप है कि महिला किसी की सुनने को तैयार नहीं थी और उसने उल्टे सेवादार के साथ बदतमीजी करना शुरू कर दी. उसके बाद गुस्से में आकर सेवादार ने गन निकाली और महिला पर गोलियां चला दी, जिसके कारण महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई.
Video: बिहार के आरा में मुखिया पति की गोली मारकर हत्या, परिजनों ने किया चक्काजाम

Happy Navratri 2026 Wishes: हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि का विशेष महत्व है.पंचांग के अनुसार, चैत्र नवरात्रि चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होकर नवमी तिथि तक चलती है. इन 9 दिनों में भक्त मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा करते हैं. इस साल चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च 2026 तक चलेगी.इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को सोशल मीडिया के जरिए देवी मां की भक्ति से भरपूर मैसेज भेजकर चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं दे सकते हैं.

चेन्नई में एक महिला पर उसके अलग रह रहे पति ने एसिड क्लीनर से हमला कर दिया, जिसकी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. हमले में महिला की एक आंख की आधी रोशनी चली गई, जबकि दूसरी आंख भी बुरी तरह प्रभावित हुई है. आरोपी पति पहले से उसे परेशान करता था और वह उससे अलग रह रही थी. झगड़े के दौरान उसने हमला किया. पड़ोसी की मदद से महिला बची और अस्पताल में भर्ती कराई गई. महिला ने लंबे समय से अत्याचार सहने की बात कही है.

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.









