
पटरी पर बिखरे ट्रेन से कटे शव, हर तरफ चीख-पुकार... जलगांव में ऐसा था भयानक मंजर
AajTak
जलगांव ट्रेन हादसे के बाद सामने आ रही तस्वीरों में मौत का खौफनाक मंजर देखकर लोगों की रूह कांप गई है. हादसे के बाद जो तस्वीरें आईं, वो विचलित करने देने वाली और बेहद डरावनी हैं. तस्वीरों और वीडियो में पटरी के दोनों ओर शवों के टुकड़े पड़े हैं. जिन्हे देख-देखकर पीड़ित परिवार के लोग विलाप कर रहे हैं.
महाराष्ट्र के जलगांव के परांडा रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा हो गया है. बताया जा रहा है कि पुष्पक एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह फैल गई थी, जिसके बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया और यात्रियों ने ट्रेन से छलांग लगा दी. इसी दौरान दूसरी ओर से आ रही कर्नाटक एक्सप्रेस की चपेट में यात्री आ गए. पटरी पर कटे हुए शवों के टुकड़े पड़े हैं. ताजा जानकारी के मुताबिक, हादसे में मृतकों की संख्या 11 से बढ़कर 12 हो गई है और कई लोग घायल हो गए हैं. साथ ही सीएम देवेंद्र फडणवीस ने ट्रेन हादसे में मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है.
हादसे के बाद घटनास्थल पर चारों ओर हाहाकार मचा हुआ है. हादसे के बाद सामने आ रही तस्वीरों ने सभी को हिलाकर रख दिया है. मौत का ये खौफनाक मंजर देखकर लोगों की रूह कांप गई है. हादसे के बाद जो तस्वीरें आईं, वो विचलित करने देने वाली और बेहद डरावनी हैं. तस्वीरों और वीडियो में पटरी के दोनों ओर शवों के टुकड़े पड़े हैं. जिन्हे देख-देखकर पीड़ित परिवार के लोग विलाप कर रहे हैं.
'घटनास्थल पर है शार्प टर्न'
समाचार एजेंसी के मुताबिक जहां हादसा हुआ उस जगह पर शार्प टर्न है. इस वजह से दूसरे ट्रैक पर बैठे पैसेंजर्स को ट्रेन के आने का अंदाजा नहीं लगा. इसी वजह से यात्री कर्नाटक एक्सप्रेस की चपेट में आ गए.
बताया जा रहा है कि पुष्पक एक्सप्रेस को B4 बोगी के पहियों से धुआं निकलने के बाद रोक गया था. इसी बीच अफवाह फैल गई कि ट्रेन में आग लग गई और इसी वजह से ट्रेन को रोका गया है. आननफानन में लोग ट्रेन से कूदकर ट्रैक पर आ गए. उसी वक्त मनमाड से चलकर भुसावल की ओर जा रही कर्नाटक एक्सप्रेस दूसरे ट्रैक से गुजरी. कर्नाटक एक्सप्रेस ने इन यात्रियों को कुचल दिया. इसमें 11 लोगों की मौत हो गई.
हादसे के बाद रेलवे अधिकारियों ने बताया कि ये घटना तब हुई जब पुष्पक एक्सप्रेस में सवार यात्री ट्रेन के पहियों से निकले धुएं के बाद ट्रेन में आग लगने की आशंका से बचने के लिए पटरियों पर कूद गए. और अचानक यात्रियों के पटरियों पर पहुंच जाने से ये हादसा हुआ.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










