
पटना मॉडल मर्डर: लेडी मास्टरमाइंड और कत्ल की खौफनाक साजिश का खुलासा
AajTak
पुलिस ने सबसे पहले मोना के मोबाइल फ़ोन की कॉल डिटेल्स निकलवाई और इत्तेफ़ाक से कॉल डिटेल्स निकलवाते ही पुलिस को इस मामले में पहला सुराग मिलने की उम्मीद भी बंध गई. असल में मोना का मोबाइल फ़ोन ये बता रहा था कि वो अपने पति के अलावा भी किसी शख्स से दिन में कई-कई बार काफ़ी लंबी बातें किया करती थी.
अमूमन कत्ल के अनसुलझे मामलों के बारे में कहा जाता है कि अगर मरने वाला किसी तरह बच जाता तो पक्का कातिल का नाम खुद बता देता. पर अधिकतर ऐसा नहीं होता है. पटना की एक नामचीन मॉडल और मिसेज बिहार की गोली मारकर हत्या कर दी जाती है. मगर मौत से पहले वो करीब 5 दिन अस्पताल में जिंदा रहती है. इस दौरान पुलिसवाले कई बार उसके पास जाते हैं. उसके बयान दर्ज करते हैं. लेकिन वो कातिल का नाम नहीं बता पाती और पांच दिन बाद उसकी मौत हो जाती है. अब पुलिस को कातिल की तलाश थी. पुलिस ने कातिल को ढूंढ भी लिया. लेकिन हैरान करने वाली बात ये है कि जिसे पुलिस कातिल समझती रही, असली कातिल तो उसके पीछे था.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










