
पटना में लोगों के टॉयलेट से सड़ गया पुल! सफाई में बोले- 'मेरे किडनी में स्टोन है'
AajTak
Patna News: राजेन्द्र नगर रेलवे लाइन के ऊपर बने ब्रिज पर टॉयलेट करने की वजह से पुल का एक हिस्सा सड़ गया है, जिसे रेलवे फिर से दुरुस्त करने में लगा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल को टॉयलेट प्वाइंट बना दिया गया है.
बिहार की राजधानी पटना से चौंकाने वाला मामला सामने आया है. राजेन्द्र नगर रेलवे स्टेशन पर बने पुल पर लोगों के टॉयलेट करने से पुल का एक हिस्सा सड़ गया है. बताया जा रहा है कि मछुआ टोली की तरफ से आने वाले और कंकड़बाग की तरफ जाने वाले लोग इस पुल पर टॉयलेट करते रहते हैं. इस वजह से पुल पर लगा लोहे का एक हिस्सा बुरी तरह से खराब हो गया. स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल को टॉयलेट प्वाइंट बना दिया गया है. लोग कहीं से भी आएं और जाएं, पर टॉयलेट इस पुल के नीचे करते हैं.
जब Aajtak की टीम ने लोगों से पुल पर टॉयलेट करने की वजह जाननी चाहिए तो लोग अजीब बहाने बनाने लगे. किसी ने कहा कि किडनी में स्टोन है तो किसी ने कहा कि वह बहुत देर से टॉयलेट नहीं गया था. कुछ ने अपनी गलती मानी और फिर दोबारा पुल पर ऐसा ना करने की कसम खाई.
रेलवे लाइन का यह पुल राजेन्द्र नगर की तरफ से गुजरता है. पुल के ठीक बीच लोग मूत्र करते हैं, जिसके कारण टॉयलेट के एसिड की वजह से पुल में लगा लोहे का एक हिस्सा बुरी तरह सड़ गया. अब रेलवे उस खराब पार्ट को निकालकर ठीक करा रहा है.
पुल पर साफ लिखा है- 'इस जगह टॉयलेट करते पकड़े जाने पर 500 रुपये जुर्माना देना होगा.' हालांकि, इसे गंभीरता से लागू नहीं किया गया है. आम लोगों का कहना है कि इस रोकने के लिए गंभीर कानून बनाकर सख्ती से लागू करने की जरूरत है. जिस प्रकार शराबबंदी और हेलमेट न पहनने को लेकर लोगों पर जुर्माना कानून का पालन करवाया जाता है, उसी तरह से इसे सख्ती के साथ लागू करने की जरूरत है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










