
पटना: फुलवारी शरीफ में युवक का शव मिलने से हड़कंप, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
AajTak
पटना के फुलवारी शरीफ अलावा कॉलोनी में अर्ध-निर्मित मकान में एक शव मिलने से हडकंप मचा हुआ है. मृतक की कलाई की नस काटकर हत्या की आशंका जताई जा रही है. मृतक के परिजनों ने आशंका जताई है कि हत्या करने के बाद शव को यहां फेंका गया है.
पटना के फुलवारी शरीफ अलावा कॉलोनी में अर्ध-निर्मित मकान में एक शव मिलने से हडकंप मचा हुआ है.मृतक की कलाई की नस काटकर हत्या की आशंका जताई जा रही है. मृतक के परिजनों ने आशंका जताई है कि हत्या करने के बाद शव को यहां फेंका गया है.
बिहार मे इन दिन अपराधियों के हौसले इस कदर बढ़ गए हैं कि पुलिस का डर बिल्कुल समाप्त हो चुका है. पुलिस एक घटना में उलझी रहती है कि अपराधियों के द्वारा दूसरी घटना को अंजाम दे दिया जाता है. ताजा मामला पटना के फुलवारी शरीफ स्थित अलवर कॉलोनी का है जहां बीते रात घर से खाना खाकर टहलने निकले एक युवक की निर्मम हत्या कर दी गई.
शव मिलने से भड़के स्थानीय लोग
हत्या को अंजाम देने के बाद अपराधियों ने फुलवारी शरीफ स्थित अलवर कॉलोनी में बने रहे एक निर्माणाधीन घर में युवक के शव को फेंक दिया. आरोपियों ने यहां शव को बालू के नीचे गड्ढा खोदकर गाड़ने की कोशिश की लेकिन कामयाब नही हो सके. जैसे ही सुबह यहां शव मिलने की खबर स्थानीय लोगों को हुए तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी.
यह भी पढ़ें: दरभंगा: VIP चीफ मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी हत्याकांड में पुलिस को बड़ी कामयाबी, तीन और आरोपी गिरफ्तार
मृतक युवक की पहचान फुलवारी शरीफ के अलवर कॉलोनी के नाहरपुरा के रहने वाले हैदर के रूप में हुई है. मृतक की पहचान होने के बाद परिजनों मे कोहराम मच गया. घटना की जानकारी के बाद देर से पहुंची पुलिस को भी लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा. अपराधियों के द्वारा पहले युवक को बेरहमी से पीटा गया है फिर उसकी कलाई की नस काटी गई जिसके बाद उसकी मौत हो गई. शव को छिपाने के नियत से अर्ध निर्मित मकान में फेंक दिया गया.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










